जबकि इंजीनियरिंग रिसर्च शायद साइंस के साथ ओवरलैप करें यह हमेशा एक या अधिक एप्लिकेशन को ध्यान में रख कर किया जाता है। भारत में टॉप तीस रिसर्च इंस्टीट्यूट में फिजिक्स या थेओरिटिकल कंप्यूटर साइंस एंड न्यूरोसाइंस में पीएचडी करने के लिए ज्वॉइंट एंट्रेंस इंजीनियरिंग टेस्ट (JEST) का आयोजन होता है।
वेबसाइटः www.jest.org.in
शैक्षणिक योग्यताः इंटीग्रेटेड पीएचडी- बीएससी इन मैथ्स एंड फिजिक्स
रेगुलर पीएचडी- एमएससी इन फिजिक्स एंड एप्लाइड फिजिक्स, बीटेक, बीई, एमई, एमटेक या चार वर्षीय बीएस, एमसीए भी कुछ इंस्टीट्यूट में रेगुलर पीएचडी कर सकते हैं। इन कोर्स में अंतिम वर्ष के छात्र भी ज्वॉइंट एंट्रेंस इंजीनियरिंग टेस्ट (JEST) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जोकि आमतौर पर फरवरी में होता है।