सीएस जून 2026 में टॉप-3 रैंक किसने हासिल की?
आईसीएसआई ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के टॉप-3 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है।
| रैंक |
उम्मीदवार का नाम |
| प्रथम |
विधि सुथार |
| द्वितीय |
ईशानी प्रमोद अहिरे |
| तृतीय |
पिया बंकिम मर्चेंट |
क्या रिजल्ट के साथ विषयवार अंक भी देख सकेंगे?
हां। आईसीएसआई ने एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के रिजल्ट के साथ प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों का विवरण भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है।
उम्मीदवार अपने परिणाम की जांच करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
क्या रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी मिलेगी?
आईसीएसआई के अनुसार, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
संस्थान की ओर से रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे वेबसाइट से इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
रिजल्ट कैसे चेक करें?
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इन आसान चरणों से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज पर ICSI CS June Result 2026 for Executive Programme से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
- लॉगिन डिटेल भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी सुरक्षित रख लें।