ICSI CS June 2026 Time Table OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) जून 2026 परीक्षा के लिए एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम की समय सारिणी जारी कर दी है। यह टाइम टेबल 2022 सिलेबस के तहत परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों पर लागू होगा। आधिकारिक नोटिस ICSI की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अधिसूचना के अनुसार, CS जून 2026 की परीक्षाएं 1 जून 2026 से 7 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी पेपर सुबह के सत्र में होंगे।
आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, 2022 के सिलेबस के तहत ICSI CS परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक कराई जाएंगी। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा, यानी सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति या तकनीकी कारणों से परीक्षा प्रभावित होने पर 8, 9 और 10 जून 2026 की तारीखें रिजर्व रखी गई हैं।