ICAI CA Inter, Final May Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी User ID और Password दर्ज करना जरूरी है।
इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जैसे नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, रोल नंबर, चुना गया ग्रुप, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा की तारीखें और जरूरी निर्देश। इसलिए परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड की सभी डिटेल्स को ध्यान से जरूर चेक कर लें। ध्यान रहे कि CA फाउंडेशन का एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं हुआ है।
कब होंगे एग्जाम?
शेड्यूल के मुताबिक, आईसीएआई ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब ग्रुप I की परीक्षाएं पहले तय 3, 5 और 7 मई की जगह 5, 7 और 9 मई 2026 को होंगी। इसी तरह ग्रुप II की परीक्षाएं पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थीं, लेकिन अब ये 11, 13 और 15 मई 2026 को आयोजित की जाएंगी।
Exam Schedule: सीए इंटर परीक्षा कार्यक्रम
| समूह |
पेपर |
विषय |
दिनांक |
समय |
| 1 |
1 |
एडवांस्ड अकाउंटिंग |
03 मई 2026 (रविवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 1 |
2 |
कॉर्पोरेट और अन्य कानून |
05 मई 2026 (मंगलवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 1 |
3 |
टैक्सेशन (इनकम टैक्स + GST) |
07 मई 2026 (गुरुवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 2 |
4 |
कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग |
09 मई 2026 (शनिवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 2 |
5 |
ऑडिटिंग एंड एथिक्स |
11 मई 2026 (सोमवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 2 |
6 |
फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट |
13 मई 2026 (बुधवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
सीए फाइनल परीक्षा कार्यक्रम
| समूह |
पेपर संख्या |
विषय |
दिनांक |
समय |
| 1 |
1 |
फाइनेंशियल रिपोर्टिंग |
02 मई 2026 (शनिवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 1 |
2 |
एडवांस्ड फाइनेंशियल मैनेजमेंट |
04 मई 2026 (सोमवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 1 |
3 |
एडवांस्ड ऑडिटिंग, एश्योरेंस एंड प्रोफेशनल एथिक्स |
06 मई 2026 (बुधवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 2 |
4 |
डायरेक्ट टैक्स लॉज़ एंड इंटरनेशनल टैक्सेशन |
08 मई 2026 (शुक्रवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 2 |
5 |
इनडायरेक्ट टैक्स लॉज़ |
10 मई 2026 (रविवार) |
2:00 - 5:00 पीएम |
| 2 |
6 |
इंटीग्रेटेड बिजनेस सॉल्यूशंस (स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट) |
12 मई 2026 (मंगलवार) |
2:00 - 6:00 पीएम |