फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Admit Card January: जारी हुआ सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र, इन तारीखों पर होगा एग्जाम

Thu, 18 Dec 2025 12:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Admit Card OUT: ICAI ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Admit Card OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस सत्र के लिए पंजीकरण कराया है, वे अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट icai.org से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

विज्ञापन


देखें परीक्षा तिथियां

सीए जनवरी 2026 फाइनल परीक्षा के लिए Group 1 का आयोजन 5, 7 और 9 जनवरी को और Group 2 का आयोजन 11, 13 और 16 जनवरी को किया जाएगा। पेपर 1 से 5 के लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है, जबकि पेपर 6 के लिए समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे रखा गया है। उम्मीदवारों को पेपर 1-5 के लिए 3 घंटे और पेपर 6 के लिए 4 घंटे मिलेंगे।

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ग्रुप 1 का आयोजन 6, 8 और 10 जनवरी और Group 2 का आयोजन 12, 15 और 17 जनवरी को किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा के सभी पेपर का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है, और प्रत्येक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा। फाउंडेशन परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 2 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक (3 घंटे) और पेपर 3 और 4 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक (2 घंटे) रखा गया है। यह परीक्षा सभी फाउंडेशन स्तर के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन

सीए जनवरी 2026 परीक्षा सारणी इस प्रकार है:

परीक्षा प्रकार ग्रुप परीक्षा तिथियां पेपर और समय अवधि
CA फाइनल ग्रुप 1 5, 7, 9 जनवरी 2026 पेपर 1-5: 2 PM - 5 PM 3 घंटे
      पेपर 6: 2 PM - 6 PM 4 घंटे
  ग्रुप 2 11, 13, 16 जनवरी 2026 ग्रुप 1 के अनुसार समान
CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1 6, 8, 10 जनवरी 2026 सभी पेपर: 2 PM - 5 PM 3 घंटे प्रत्येक
  ग्रुप 2 12, 15, 17 जनवरी 2026 सभी पेपर: 2 PM - 5 PM 3 घंटे प्रत्येक
CA फाउंडेशन सभी ग्रुप 18, 20, 22, 24 जनवरी 2026 पेपर 1–2: 2 PM - 5 PM 3 घंटे
      पेपर 3-4: 2 PM - 4 PM 2 घंटे
विज्ञापन

ICAI CA Admit Card January 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होम पेज पर “Students” सेक्शन या “Examination” सेक्शन में जाएं।
  • वहां “Admit Card” या “Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें।
  • “Login” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • डाउनलोड करने के बाद Admit Card का प्रिंट आउट जरूर ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें