एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर ने NIRF इंडिया रैंकिंग-2017 जारी कर दी है। मानव संसाधन मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन के जरिए कॉलेजों की लिस्ट जारी की है।
रैंकिंग में अलग-अलग कैटेगरी के अलावा ओवर ऑल रैंकिंग भी जारी की गई है। इस वर्ष तकरीबन 3300 संस्थानों ने इस रैंकिंग सिस्टम में हिस्सा लिया था। देश के 70% रिसर्च प्रोजेक्ट इन्हीं संस्थानों से निकलते हैं।
जनरल ओवर ऑल रैंकिंग के हिसाब से टॉप-10 कॉलेजों में IISc पहले नंबर पर रहा जबकि 2016 की लिस्ट में नंबर-1 पर JNU था जो कि इस बार नंबर-2 पर है। वहीं टॉप-10 मैनेजमेंट कॉलेज लिस्ट में जहां 7 आईआईएम कॉलेजों को जगह मिली है वहीं लिस्ट में 3 आईआईटी ने भी अपनी जगह बनाई है।
केटेगरी रैंकिंग में ये रहे टॉप-10 मैनेजमेंट कॉलेज:
1.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद
2.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलुरू
3.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता
4.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ
5.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड
6.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली-मैनेजमेंट स्कूल
7.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर-मैनेजमेंट स्कूल
8.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की-मैनेजमेंट स्कूल
9.एक्सएलआरआई, जमशेदपुर
10.इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर