HPBOSE SOS Intermediate Result 2017: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने एसओएस इंटरमीडिएट (प्लस टू) परीक्षा-2017 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 15003 छात्रों ने स्टेट प्लस टू परीक्षा में हिस्सा लिया था जिनका रिजल्ट जारी किया गया है। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के मुताबिक कुल 3970 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। बाकी बचे 6934 छात्रों को फिर से परीक्षा में बैठना होगा।
जिन छात्रों को रिचेक या रिकाउंटिंग या रिवेरीफिकेशन के लिए आवेदन करना हैं वो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। HPBOSE SOS प्लस टू परीक्षा-2017 रिचेक या रिकाउंटिंग या रिवेरीफिकेश आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई है। वो चाहें तो hpbose.org से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बाबत किसी भी तरह का ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा।
ये भी देखेंः HPBOSE 12th Result 2017: रिजल्ट जारी, क्लिक कर देखें
प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-बोर्ड के आधिकारिक बेबसाइट पर लॉगइन करें
-रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर जाएं
-HPBOSE 'SOS-Plus Two Examination Result march-2017' लिंक पर क्लिक करें
-रॉल नंबर एंटर करें
-सभी जरूरी जानकारियां भरें
-रिजल्ट की एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास रख लें
संबंधित वेवसाइट का पताः hpbose.org