HP Board Result 2018 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ एजुकेशन (HPBOSE) के बारहवीं का रिजल्ट आज आएगा। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। अब परीक्षा परिणाम को सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा रहा है। वहीं दसवीं का रिजल्ट इसके कुछ दिन बाद आएगा।
बता दें कि HPBOSE की दसवीं की परीक्षा इस साल 7 मार्च से 20 मार्च तक चली थी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 3 मार्च से शुरू होकर 28 मार्च को खत्म हुई थी। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट
hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे अब घर बैठे एक क्लिक में आपके पास रिजल्ट पहुंचेगा। इसके लिए छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।
HP Board कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- HP BOARD 12th Result 2018