फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP SET 2026: हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन; इतना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस

Sat, 03 Jan 2026 02:32 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP SET 2026 Notification: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल राज्य पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
Exam (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP SET 2026 Exam: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने आज 3 जनवरी 2026 को HP SET 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह परीक्षा राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी 3 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
एचपी एसईटी 2026 एक पात्रता परीक्षा है, जिसमें सीधे कोई रिक्तियां नहीं भरी जातीं। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करने के पात्र बन जाते हैं। इस परीक्षा को निम्नलिखित 22 विषयों में आयोजित किया जाएगा:

  • रासायनिक विज्ञान
  • अंग्रेजी
  • जीवन विज्ञान
  • व्यापार
  • अर्थशास्त्र
  • भूगोल
  • हिंदी
  • इतिहास
  • गणितीय विज्ञान
  • संगीत
  • भौतिक विज्ञान
  • व्यायाम शिक्षा
  • समाज शास्त्र
  • संस्कृत
  • राजनीति विज्ञान
  • लोक प्रशासन
  • कंप्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग
  • पर्यटन प्रशासन और प्रबंधन
  • जनसंचार और पत्रकारिता
  • मनोविज्ञान
  • शिक्षा
  • पर्यावरण विज्ञान
विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

एचपी एसईटी 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अप्रतिदेय परीक्षा शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है। यह शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है और आवेदन प्रक्रिया के दौरान ऑनलाइन भुगतान करना अनिवार्य है। श्रेणीवार शुल्क इस प्रकार है: सामान्य उम्मीदवारों के लिए 1,150 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस / OBC-NCL (हिमाचल प्रदेश) के लिए 600 रुपये और हिमाचल प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीपीएल तथा दिव्यांगजन के लिए 325।

कौन कर सकता है आवेदन?

पदों के लिए उम्मीदवार के पास UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। सामान्य/ यूआर/सामान्य-ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55% और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/OBC/दिव्यांगजन वर्ग के लिए 50% निर्धारित किए गए हैं। मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष के छात्र अस्थायी रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन्होंने 19 सितंबर 1991 तक PhD पूरी कर ली थी, उन्हें 5% अंक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें