HP Board Result 2018 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज कुछ ही देर में आने वाला है। परीक्षा परिणाम को सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा रहा है। वहीं कक्षा 10वीं का रिजल्ट मई महीने के पहले सप्ताह में घोषित हो सकता है। वैसे अब घर बैठे एक क्लिक में आपके पास रिजल्ट पहुंचेगा। इसके लिए छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा।
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट
hpbose.org पर देख पाएंगे। Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) के 12वीं के एग्जाम 6 मार्च से लेकर 29 मार्च तक हुए थे। वहीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 7 मार्च से लेकर 20 मार्च तक चले थे। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है तो भी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। बता दें कि 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के 98,302 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
HP Board कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- HPBOSE +2 Class RESULT 2018
स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट पर दिख रहे Result ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। नया पेज खुलने पर HPBOSE 12th Result 2018 के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट को अपना रोल नंबर डालना होगा। रोल नंबर डालने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना है। सबमिट करते ही रिजल्ट आ जाएगा। अब स्टूडेंट रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
SMS से ऐसे देखें रिजल्ट: SMS से रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर HP12 टाइप करना है। इसके बाद एक स्पेस देकर रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इस मैसेज को 56263 पर भेज देना है। कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर होगा। इसके लिए मैसेज का चार्ज देना होगा। उदाहरण के लिए HP12
बता दें कि पिछले साल यानी 2017 में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अप्रैल को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी हुआ था। परीक्षा 3 मार्च से 28 मार्च 2017 के बीच हुई थी। साल 2017 में करीब 5 लाख 98 हजार 348 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी।
परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा था। बोर्ड ने पिछली बार 27 दिनों में 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था।
हिमाचल बोर्ड साल 1969 से प्रदेश में सक्रिय है और इसका मुख्यालय हेड क्वार्टर शिमला में था, लेकिन इसे धर्मशाला ट्रांसफर कर दिया गया। इस बोर्ड में करीब 8,000 स्कूलें रजिस्टर्ड हैं। वर्तमान में बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं, जेबीटी और टीटीसी परीक्षा का आयोजन करता है।