भारत की प्रतिष्ठित औद्योगिक चैम्बर एसोचैम एवं झारखण्ड सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल समिट 'एक्सलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड 2017' में शारदा शिक्षा समूह के अग्रणी कॉलेज हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी को 'बेस्ट टेक्निकल इंस्टीट्यूट इन हायर एजुकेशन ऑफ नॉर्थ इण्डिया अवार्ड 2017 पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में 500 से भी अधिक तकनीकी महाविद्यालयों ने नामांकन किया था।
समारोह में अतिथि के तौर पर झारखण्ड प्रदेश सरकार के संसदीय कार्यरत उपभोक्ता एवं खाद विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री सरजू राय और माननीय न्यायाधीष उच्चतम न्यायालय एवं हाल ही में झारखण्ड सरकार के उपभोक्ता मामले के चेयरमैन माननीय रमेश कुमार मेहदरिया की उपस्थिति में यह अवॉर्ड दिया गया। कॉलेज के इस्टीट्यूट इंडस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मुदालियार जितेन्द्र ने कॉलेज की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।