फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी को 'एसोचैम' ने दिया अवॉर्ड

Mon, 31 Jul 2017 05:47 PM IST
Advertorial
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की प्रतिष्ठित औद्योगिक चैम्बर एसोचैम एवं झारखण्ड सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित नेशनल समिट 'एक्सलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड 2017' में शारदा शिक्षा समूह के अग्रणी कॉलेज हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी को 'बेस्ट टेक्निकल इंस्टीट्यूट इन हायर एजुकेशन ऑफ नॉर्थ इण्डिया अवार्ड 2017 पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में 500 से भी अधिक तकनीकी महाविद्यालयों ने नामांकन किया था।  
विज्ञापन


समारोह में अतिथि के तौर पर झारखण्ड प्रदेश सरकार के संसदीय कार्यरत उपभोक्ता एवं खाद विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री सरजू राय और माननीय न्यायाधीष उच्चतम न्यायालय एवं हाल ही में झारखण्ड सरकार के उपभोक्ता मामले के चेयरमैन माननीय रमेश कुमार मेहदरिया की उपस्थिति में यह अवॉर्ड दिया गया। कॉलेज के इस्टीट्यूट इंडस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मुदालियार जितेन्द्र ने कॉलेज की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिंदुस्तान कॉलेज ने इससे पहले भी कई अवार्ड जीते हैं। वर्ष 2017 में देश के प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों के उद्योग समूह नैसकॉम, नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनी ने हिंदुस्तान कॉलेज को सम्मानित किया। इसके साथ हिंदुस्तान कॉलेज को कौशल विकास को प्रेरित करने के लिए सर्वोत्तम तकनीकी संस्थान में श्रेष्ठ कॉलेज का ख़िताब मिला है, जिसे अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE)  द्वारा प्रदान किया गया और जिसमे लगभग 750 महाविद्यालयों ने नामांकन दिया और उनमे से 3 महाविद्यालय को ये गर्व प्रदान हुआ उनमे एक हिंदुस्तान कॉलेज रहा। इसके साथ ही हिंदुस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज के विद्यार्थियों ने भी अचीवर्स अवार्ड हासिल किया।

कार्यक्रम में भारत के 500 से अधिक शैक्षणिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। संस्था के वाईस चेयरमैन श्री वाई के गुप्ता अधिशासी उपाध्यक्ष प्रदीप माहथा, अधिशासी निदेशक प्रो वी के  शर्मा, निदेशक डॉ. आरके उपाध्याय ने इस अवार्ड की उपलब्धि के लिए सभी कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों को बधाई दी ।

-Advertorial
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें