हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट(hpbose।org) पर उपलब्ध है।रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार अपना रोल नंबर और अन्य दूसरी जानकारियां अपने पास उपलब्ध रखें।
सीधे रिजल्ट की साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें: http://results.amarujala.com
आपको बता दें हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 10वीं परीक्षा 04 मार्च, 2017 से शुरू होकर 17 मार्च, 2017 तक चली थी। इससे पहले अप्रैल आखिरी हफ्ते में HPBOSE ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी किए थे। +2 की परीक्षा में कुल 102075 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 73948 छात्र पास हुए थे जबकि 15886 को कंपार्टमेंट मिला था। परीक्षा परिणाम 72.89 प्रतिशत रहा था जिसे मात्र 27 दिनों में तैयार किया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगइन करें
-रिजल्ट सेक्शन में जाएं
-12वीं बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें
-मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-इसे सबमिट करें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा
-रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें
संबंधित वेबसाइट का पताः http://hpbose.org