फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बोर्ड ने घोषित किया भाषा और शास्त्री टेट का परिणाम

Sat, 14 Oct 2017 04:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में टीईटी की परीक्षा देते परीक्षार्थी ।
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने भाषा अध्यापक और शास्त्री टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के घोषित परिणाम में भाषा अध्यापक टेट में 30 फीसदी परीक्षार्थी पास घोषित किए गए हैं, जबकि शास्त्री में 28.87 परीक्षार्थियों ने टेट पास किया है।
विज्ञापन


बोर्ड ने तीन सितंबर को भाषा अध्यापक, जबकि नौ सितंबर को शास्त्री टेट की परीक्षा ली थी। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में अपना परिणाम देख सकते हैं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि बोर्ड की ली गई भाषा अध्यापक टेट के लिए 7208 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि 6860 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन


इसमें 2058 अभ्यर्थी पास घोषित किए गए हैं। वहीं शास्त्री टेट के लिए 3520 अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे, जबकि 3357 परीक्षा में बैठे। इसमें 969 अभ्यर्थी पास घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें