देश के अंदर तेजी से हो रहे डिजिटलाइजेशन के कारण आज के समय में लगभग हर क्षेत्र अपना बिजनेस डिजिटली शिफ्ट कर रहा है। वहीं उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली विविध कंपनी सेवाएं भी अब डिजिटली संचालित हो रहीं हैं। जैसे पहले रेलवे स्टेशन पर जाकर आप ऑफलाइन टिकट काउंटर से खरीदते थे। या रिजर्वेशन करवाते थे। तत्काल की व्यवस्था थी लेकिन उसका चार्ज ज्यादा लगता था। लेकिन आज आप आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बनाकर खुद ही रेल रिजर्वेशन कर सकते हैं। वहीं कपड़े खरीदने के लिए हम सभी पहले मार्केट, शॉपिंग माल्स या सेल शॉप्स पर जाया करते थे। लेकिन आज के समय में शहरों में निवास कर रहे 50 प्रतिशत से अधिक लोग ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए कपड़े खरीदने लगे हैं। इसके अलावा पहले रेस्टोरेंट-होटलों पर लोगों की अक्सर भारी भीड़ रहा करती थी। लेकिन अब ज्यादातर लोग खाना भी ऑनलाइन मंगाना पसंद करने लगे हैं। लोगों के मोबाइल-लैपटॉप-डेस्कटॉप पर साइट खोलकर इस्तेमाल करने का जो अनुभव है उसे आज के डेट में यूआई और यूएक्स बेहतर बनाने का काम करते हैं। ताकि यूजर के लिए ऑनलाइन सर्फिंग का एक्सपीरियंस अच्छा हो सके। यही वजह है कि तेजी से उभर रहे इस क्षेत्र में नौकरी के हजारों मौके बन रहे हैं। डिजाइन में रुचि रखने वाले युवा इसे सीखकर कम समय में आकर्षक पैकेज वाली सैलरी हासिल कर रहे हैं। अगर आप भी इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के Graphic Design Course : Join Now की मदद ले सकते हैं।
ये भी सीखें
डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
जाने इस फील्ड में कहां बनेगा करियर
- यूएक्स मैनेजर
- यूएक्स डायरेक्टर
- क्रिएटिव डायरेक्टर
- सीनियर यूएक्स डिजाइनर
- लीड यूएक्स डिजाइनर
- प्रिंसिपल यूएक्स डिजाइनर
- यूएक्स कंसल्टेंट
- यूएक्स स्पेशलिस्ट
जानें यूआई-यूएक्स को क्या सैलरी मिलेगी
भारत में एक यूआई और यूएक्स डिजाइनर औसतन साल भर में 5 से 7 लाख रूपए आसानी से आसानी से कमा लेते हैं। अनुभव के साथ इस फील्ड में सालाना पैकेज 10 से 15 लाख तक भी जा सकता है। ये कोर्स करके आप नौकरी के अलावा किसी कंपनी से जुड़कर घर बैठे फ्रीलांस भी काम कर सकते हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर
देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्रॉफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के साथ कई कोर्स मौजूद हैं। सफलता के डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करने के बाद आप सोशल मीडिया मैनेजर, SEO एग्जीक्यूटिव, PPC एक्सपर्ट्स, कंटेंट मार्केटर, ई-कॉमर्स मैनेजर, सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन/मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसे काम को बड़े आसानी से कर सकेंगे। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।