फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Graphic Era Univ: इंजीनियरिंग टैलेंट सर्च परीक्षा में मुरादाबाद के रवनीश को मिलेंगे 10 लाख रुपये

Tue, 23 May 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी - फोटो : Source
विज्ञापन
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी(Graphic Era University) ने  आज ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड अवार्ड्स की घोषणा कर दी। इंजीनियर बनकर बुलंदियों का सफर करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए आयोजित इंजीनियरिंग टेलेंट सर्च परीक्षा की मैरिट के आधार पर ये अवार्ड्स दिए गए हैं। ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के रवनीश कुमार ने दस लाख रूपये का यह अवार्ड जीता है।
विज्ञापन


पानीपत की संजोली नारंग ने दूसरा स्थान पाकर पांच लाख रूपये और पंचकुला के चिराग गुप्ता ने ढाई लाख रूपये का तीसरा पुरस्कार जीत लिया। उत्तराखंड के रूद्रपुर के एकांशदीप गुप्ता देश भर में 12वें स्थान पर रहे हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने आज इन इंजीनियरिंग टेलेंट सर्च के परिणामों की घोषणा करते हुए कहा कि 21 राज्यों के छात्र-छात्राओं की टेलेंट सर्च में भागीदारी इसकी सफलता का प्रमाण है। इस अवार्ड के रूप में कुल मिलाकर 40 लाख रूपये के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। मुरादाबाद के जे एन वी, ठाकुरद्वारा के रवनीश  कुमार ने 92.5 प्रतिशत अंक पाकर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें दस लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पानीपत डी ए वी पब्लिक स्कूल, थेरमल की संजोली नारंग ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाकर पांच लाख रूपये का पुरस्कार जीता है। पंचकुला के सेंट जोंस हाई स्कूल के चिराग गुप्ता ने तीसरा पाकर ढाई लाख रूपये का पुरस्कार हासिल किया है।
विज्ञापन


डॉ. घनशाला ने बताया कि जे. एन वी हरिहरपुर, मेहंदावल के अंश गुप्ता , होली एंजेल कांवेट स्कूल, मुजफ्फरनगर हर्ष वरधान और जवाहर नवोदय विद्यालय, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के प्रशांत कुर्रे ने मैरिट में क्रमश: चौथा, पांचवा और छठा स्थान पाकर एक एक लाख रूपये के पुरस्कार पर कब्जा कर लिया। 

सातवें स्थान पर एस डी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर के मंथन शर्मा, आठवें स्थान पर गोरखपुर के मानवेंद्र  सिंह और नौवें व दसवें स्थान पर कोट्टयम के सौम्या क्रांति बेरा व आयुष कुमार सिंह रहे हैं। इन्हें 50-50 हजार रूपये के नकद अवार्ड दिये जाएंगे। लखनऊ के स्प्रिंग डेल कालेज के दीपक निगम 11 वें स्थान पर रहे।

उत्तराखंड के एकांश दीप गुप्ता (आर ए एन पब्लिक स्कूल, रूद्रपुर) देश में 12 वें स्थान पर रहे हैं। देहरादून के समर वैली स्कूल के समर्थ गुप्ता ने 14 वां,  गौतम इंटरनेशनल स्कूल के उज्जवल मित्तल व सेंट जोजफ्स एकेडमी के यथार्थ गैरोला ने 20 व 21 वां स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि पहले 171 स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को दस लाख से लेकर पांच हजार रूपये तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही पहले छह स्थान पाने वालों को फीस के बराबर स्कॉलरशिप और 50वां स्थान तक पाने वालों को फीस के 50 प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जाएगी। टेलेंट सर्च के प्रदर्शन के आधार पर अन्य अवार्ड्स और स्कॉलरशिप दी जाएगी।

इस टेलेंट सर्च में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को स्कॉलरशिप के साथ ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून व भीमताल (नैनीताल) परिसर में सीधे प्रवेश की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें