फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए ग्राफिक एरा ने सैपिएंट रेजरफिश के साथ मिलाया हाथ

Tue, 25 Jul 2017 05:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने एवं आईटी क्षेत्र में बेहतर अवसरों से रूबरू कराने के लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने सैपिएंट रेजरफिश के साथ मिलकर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। 
विज्ञापन


ये समझौता दोनों के बीच ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसाइटी के संरक्षण में किया गया। देहरादून के प्रमुख विश्वविद्यालय में से एक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड राज्य में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रसिद्ध है। 

विगत 6 वर्षों के छोटे से समय में इस विश्वविद्यालय से 6000 से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान की गई है | ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी न सिर्फ मैदानी क्षेत्र में रहने वाले छात्रों के लिए बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को भी अवसर प्रदान कर रही है।  
विज्ञापन


इन छात्रों को कार्यस्थल में पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी ने सैपिएंट रेजरफिश के साथ हाथ मिलाया है जिससे कि यूनिवर्सिटी अपने उद्देश्य को पूरा कर सके। इस समझौते पर संयुक्त रूप से सैपिएंट रेजरफिश इंडिया कैंपस प्रोग्राम के प्रमुख संजीव कुमार और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति प्रो. (डॉ) संजय जसोला ने हस्ताक्षर किए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

विशेषज्ञों द्वारा छात्रों की व्यवसाय क्षेत्र से संबंधित ज्ञान को बढ़ाया जाएगा

इस अवसर पर सैपिएंट रेज़रफिश इंडिया कैंपस प्रोग्राम के हेड संजीव कुमार ने कहा कि छात्रों को तकनीकी शिक्षा, क्षमता निर्माण और अन्य सॉफ्ट स्किल्स प्रदान करने के लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ऐसी छठवीं यूनिवर्सिटी है जिसे कैंपस मेंटरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया है। 

उन्होंने कहा कि इस समझौते के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा छात्रों के व्यवसाय क्षेत्र से संबंधित ज्ञान को बढ़ाआ जाएगा। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस युग में थ्योरी से ज्यादा जरूरी है प्रेक्टिकल नॉलेज। 

इस कार्यक्रम के दौरान, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो (डॉ) संजय जसोला ने इस समझौते के लिए सैपिएंट रेज़रफिश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि इस साझेदारी के जरिए भविष्य में विद्यार्थियों को बहुत लाभ होगा ।

ग्लोबल हेड क्वालिटी इंजीनियरिंग और टेस्टिंग प्रमुख किरण रायचोटी ने इस कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए आईटी क्षेत्र में परीक्षण के महत्व के बारे में बताया। साथ ही, छात्रों द्वारा पूछे गए सवाल पर इस क्षेत्र में नौकरियों से जुड़ी जानकारी भी दी |
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें