फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Graphic Design : ग्राफिक डिजाइन स्किल से फ्रीलांस काम करके कमा सकते हैं लाखों रुपए महीना, जानें कैसे

Fri, 23 Dec 2022 02:46 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नए वर्ष पर सफलता डॉट कॉम से Graphic Design Course सीखकर इसमें फ्रीलांस करियर शुरू कर सकते हैं। फ्रीलांस काम में आपको अलग-अलग कंपनियों या पब्लिकेशन हाउसेस से काम मिलेगा जिसको आपको घर बैठे करके देना है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक डिजाइनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21वीं सदी के तीसरे दशक में हम प्रवेश कर चुके हैं, दशक का ये तीसरा वर्ष शुरू होने को है। आज के समय में विभिन्न कंपनियों का प्रचार हम मोबाइल स्क्रीन, इंटरनेट लैपटॉप, मोहल्ले की गलियों, लिंक्ड सड़कों या बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशनों पर देखते हैं। ये सभी पोस्टर, बैनर ग्राफिक डिजाइनर डिजाइन करता है। इसके अलावा हर कंपनी की वेबसाइट, सोशल मीडिया और प्रिंट मटीरियल पर छपा ग्राफिक्स भी ग्राफिक डिजाइनर ही तैयार करते हैं। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो नए वर्ष पर सफलता डॉट कॉम से Graphic Design Course सीखकर इसमें फ्रीलांस करियर शुरू कर सकते हैं। फ्रीलांस काम में आपको अलग-अलग कंपनियों या पब्लिकेशन हाउसेस से काम मिलेगा जिसको आपको घर बैठे करके देना है। इसके लिए कुछ वेबसाइट्स भी हैं जो फ्रीलांस ग्राफिक का काम देती हैं। साथ ही कई कंपनियां या फर्म अपने ग्राफिक का काम लगातार संभालने के लिए भी फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर को चुनती हैं। फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइन की कमाई की कोई सीमा नहीं होती है। आप महीने का 25 हजार से लेकर 5 लाख तक कमा सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी सीखें 
डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 

फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर करियर कैसे बेहतर बनाएं 

  • आप फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर या इन डिजाइन जैसे सॉफ्टवेयर के जरिए काम शुरू कर सकते हैं 
  • क्लाइंट्स को दिखाने के लिए कुछ डिजाइन कांसेप्ट व प्रोटोटाइप तैयार कर लें 
  • विजुएल ग्राफिक, लोगो व लेआउट्स आदि तैयार करें 
  • अपने क्लाइंट के साथ बैठक कर उससे जरूरी प्रोजेक्ट और बजट पर चर्चा जरूर करें 
  • कंपनी के समन्वयक के साथ बात करके प्रोजेक्ट को फाइनल करें 
  • हमेशा दी गई डेडलाइन से पहले प्रोजेक्ट को खत्म करें 
  • सोशल मीडिया, लिक्डइन व कुछ वेबसाइट्स के जरिए आपको फ्रीलांस काम मिल सकता है

फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइन में औसत सैलरी 

सफलता से ग्राफिक डिजाइन सीखने के बाद आप घर बैठे 25 हजार से 1 लाख तक प्रति माह कमा सकते हैं। उसके लिए आपको फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनिंग का काम शुरू करना होगा। फ्रीलांस ग्राफिक में आप लोगो, बैनर, पोस्टर, ब्रासर, बुक कवर, प्रिंट डिजाइन आदि बना सकते हैं। पब्लिकेशन हाउसेस से संपर्क कर काम हासिल कर सकते हैं। 

सफलता के साथ ऐसे बनाएं अपना करियर 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्रॉफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेस के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्ग दर्शन में कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट जरूर करें और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करियर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें