अगर आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद जॉब ढूंढ़ रहे हैं तो ग्राफिक डिजाइन इंडस्ट्री आपके लिए दर्जनों क्षेत्रों में दरवाजे खोल सकती है। क्योंकि एक सर्वे के अनुसार बीते एक दशक में ग्राफिक डिजाइन इंडस्ट्री ने लाखों लोगों को नौकरी दी है। इंडस्ट्री के मौजूदा रुझानों से स्पष्ट है कि आगामी दशक में हर वर्ष तकरीबन एक लाख नौकरियां इस क्षेत्र में निकलती रहेंगी। जिनको भरने के लिए ग्राफिक डिजाइन इंडस्ट्री को ट्रेंड ग्रॉफिक्स डिजाइनरों की जरूरत होगी। अगर आप भी क्रिएटिव हैं और कुछ नया करते रहना आपको अच्छा लगता है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग इंडस्ट्री आपके लिए भी एक अच्छा करियर ऑप्शन साबित हो सकता है। इस क्षेत्र में बढ़ते करियर अवसरों को देखते हुए देश की जानी मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने एक खास Graphics Design Course: Join Now की शुरूआत की है। जिसकी सहायता से आप भी कम समय में अपना शानदार करियर बना सकते हैं।
ये भी सीखें
डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
इन 7 क्षेत्रों को बना सकते हैं करियर
- Product Design : कंपनी की मांग और ग्राहकों की पसंद के अनुसार उत्पाद का डिजाइन तैयार करना। ताकि उत्पाद का डिजाइन देखते ही ग्राहक को पसंद आ जाए।
- Branding Design : किसी भी ब्रांड की पहचान उसके लोगो से होती है और लोगो एक ऐसा सिंबल है जो कंपनी, ब्रांड, वेबसाइट, ब्लॉग, यूट्यूब चैनल की पहचान होता है। हम सभी डिजिटल कंपनियों, गाड़ियों, यूनिवर्सिटियों, रुपए करंसी आदि को उसके लोगो से ही पहचानते हैं। लोगो को इमेज और टेक्स्ट दोनों की सहायता से बनाया जाता है।
- Website Design : किसी भी बिजनेस को ऑनलाइन लाने के लिए कंपनी को एक ऑनलाइन स्पेस खरीदना होता है। जिसके बाद उसी डोमेन स्पेस पर कंपनी वेबसाइट डिजाइन करवाती है जिसके जरिए वह मार्केटिंग करती है। इस क्षेत्र में भी लोगों की भारी डिमांड है।
- Print Design : मैसेज ब्रोशर, न्यूज लेटर, पोस्टर, बैनर आदि पब्लिकेशन हाउस में पब्लिश होते हैं। लेकिन इससे पहले उनको डिजाइन किया जाता है जो काम डिजाइनर करते हैं।
- Publishing Design : पुस्तकें, अखबार, मैगजीन कवर, लेआउट आदि पब्लिशिंग क्षेत्र में आते हैं।
- Environmental Design : पर्यावरण से जुड़े सभी संदर्भों की डिजाइन तैयार करना ही पर्यावरण डिजाइन में आता है।
- Animation Design : आजकल टेलीविजन पर मोटू पतलू, छोटा भीम जैसे एनिमेशन करेक्टर बहुत फेमस हैं। इनका डिजाइन भी एक डिजाइनर ने ही तैयार किया है। आजकल एनिमेशन का क्षेत्र बहुत ग्रोइंग है। यहां करियर की अपार संभावनाएं हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करियर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेस की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करियर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।