फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्तीः नकल करते पकड़े गए तो कभी नहीं दे सकेंगे ये परीक्षा

Thu, 12 Oct 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
नकल - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए तो भविष्य में आयोजित होने वाली किसी भी टीईटी में शामिल नहीं हो सकेंगे। नकल या अनुशासनहीनता की शिकायत पर परीक्षा केंद्र का परिणाम भी रद्द कर दिया जाएगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ.सुत्ता सिंह ने 15 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में होने वाली टीईटी के संबंध में बुधवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


इसके तहत निर्धारित केंद्र परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले खोले जाएंगे और अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष खुलने के तत्काल बाद अपना स्थान ग्रहण करना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

अभ्यर्थियों को यूपीटीईटी वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश पत्र अवश्य दिखाना होगा। जिनके पास वैध प्रवेश पत्र नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को आवंटित सीट पर उनका रोल नंबर लिखा होगा।

इससे अलग बैठने पर अभ्यर्थन रद्द कर दिया जाएगा। परीक्षा कक्ष में सिर्फ प्रवेश पत्र और काला बॉल प्वाइंट पेन लेकर जाने की अनुमति होगी। अन्य कोई अनुचित सामान पाए जाने पर उसकी परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

टीईटी के लिए अन्य दिशा-निर्देश

- केंद्र अधीक्षक अथवा संबंधित निरीक्षक की विशेष अनुमति के बिना अभ्यर्थी परीक्षा का समय समाप्त होने के पहले बाहर नहीं निकल सकेंगे।
- अभ्यर्थी अपने साथ कार्ड बोर्ड अथवा क्लिपबोर्ड ला सकते हैं।
- पेपर प्रारंभ होने से पांच मिनट पहले अभ्यर्थी टेस्ट-बुकलेट की सील खोल सकेंगे। 
- प्रश्न पुस्तिका पर एक पूर्व मुद्रित टेस्ट-बुकलेट कोड होगा, अभ्यर्थी को यह जांच करनी होगी कि ओएमआर सीट पर भी वहीं कोड अंकित है।
- अभ्यर्थियों को प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में एक सही के घेरे को केवल काले बॉल प्वाइंट से अच्छी तरह भरना होगा। पेंसिल का प्रयोग करने पर उसे अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
- परीक्षा खत्म होने के बाद ओएमआर सीट सौंपने के पहले अभ्यर्थी को साक्ष्य के रूप में उपस्थिति पत्रक में हस्ताक्षर करना होगा। टेस्ट-बुकलेट साथ ले जाने की अनुमति है।
- मूल्यांकन के समय किसी अभ्यर्थी को ओएमआर की गैर अनुपलब्धता के विषय में किसी विसगंति पर यह माना जाएगा कि उसने वह उसे साथ ले गया और ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
- ओएमआर सीट के नीचे दिए गए कॉलम में अभ्यर्थी कुल हल किए गए प्रश्नों की संख्या अवश्य लिखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें