फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GLA यूनिवर्सिटी में ‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्सः पेटेंट एंड कॉपीराइट्स’ पर हुआ सेमिनार

Wed, 04 Oct 2017 06:01 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय के बायोटैक्नॉलजी विभाग में ‘‘इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्सः पेटेंट एंड कॉपीराइट्स’’ पर दो-दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों ने ‘‘केस स्टडी बायोप्रोसेस ऑफ क्लिनिंग ऑर्गेनिक डिपोजिट्स फ्रॉम स्टोन सर्फिस’’ के बारे में विस्तार से जानकारी ली। 
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में बायोकैमिस्ट्री विभाग में प्रो. सुधीर मेहरोत्रा ने ‘‘इंटेलेक्चुअल लेक्चर ऑन इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स’’ पर प्रकाश डाला। राजा बलवंत सिंह कॉलेज आगरा की डॉ. सीमा भदोरिया ने ‘‘केस स्टडी बायोप्रोसेस ऑफ क्लिनिंग ऑर्गेनिक डिपोजिट्स फ्रॉम स्टोन सर्फिस’’ के बारे में छात्रों को जानकारी दी। 

उन्होंने केस स्टडी की उपयोगिता के बारे में बताया कि इससे छात्रों में अधिगम अधिक प्रभावशाली होता है। जिससे छात्रों में योग्यता तथा अध्ययन संबंधी अच्छी आदतों का विकास होता है एवं छात्रों में धारण शक्ति का विकास होता है, क्योंकि जो तथ्य निकाले जाते है उन्हें छात्र स्वयं निकालता है। इससे छात्रों के उपलब्धि स्तर में वृद्धि होती है जो अध्ययन के प्रति धनात्मक अभिवृत्ति का विकास करती है। 
विज्ञापन


अमित जैन तथा दिप्तारका रॉय, एलएस दवार एण्ड कंपनी, नई दिल्ली, ने ‘‘इनोवेशन एंड पेटेंट फाइलिंग’’ विशय की गाइड लाइंस से अवगत कराया। सीडीआरआई लखनऊ, के डॉ. एस.के. कुलकर्णी ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स तथा गुणों के भिन्न-भिन्न उदाहरणों के माध्यमों से छात्रों को इस संदर्भ में बताया। आईआईएस यूनिवर्सिटी जयपुर के पंकज कुमार ने बायोटेडीसनल नॉलेज एंड रिलेटेड पेटेंट पर व्याख्यान दिया। 
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया

विभागाध्यक्ष प्रो. ए.के भाटिया ने कार्यशाला की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बौद्धिक संपदा कानून के तहत मालिकों को विभिन्न अमूर्त संपत्तियों जैसे संगीत संबद्ध, साहित्यक और कलात्मक; विचार, खोज और आविष्कार; और शब्द, प्रतीक और डिजाइनों के संदर्भ में कुछ विषेश अधिकार हैं, जो सामान्य प्रकार की बौद्धिक संपदा में शामिल हैं। 

तदोपरांत निदेशक प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, प्रो. अनिरूद्ध प्रधान तथा प्रो. भाटिया ने विभाग के मेधावी छात्रों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने विभाग के अध्यापकों को उनके शोध उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान किये। 

इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चैहान, प्रो. अनूप कुमार गुप्ता, प्रो. प्रदीप मिश्रा, कुलसचिव अशोक कुमार सिंह, प्रो. अनिरूद्ध प्रधान, प्रो. प्रमोद जोषी एवं विभागाध्यक्ष प्रो. एके भाटिया ने मां सरस्वती एवं प्रेरणाश्रोत गणेशी लाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 

इस मौके पर डॉ. विशाल खंडेलवाल, डॉ. आलोक भारद्वाज, प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ. अंजना गोयल, आदित्य सक्सेना, डॉ. रमा शर्मा, अनुजा मिश्रा, डॉ. गौरव पंत एवं ज्योति शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें