फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स मीट में कई कॉलेजों के छात्रों ने लिया हिस्सा

Thu, 10 Mar 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, मथुरा

सार

  • इंडोर और आउटडोर खेलों की प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया हिस्सा।
  • बाहर के कॉलेजों से आए छात्रों के लिए रहा खास आकर्षण।
  • पुरुस्कार वितरण से हुआ आयोजन का समापन।
विज्ञापन
gla maitree celebration - फोटो : gla facebook page
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

130 एकड़ के कैंपस में 26 इंस्टीट्यूट्स से करीब 450 स्टूडेंट्स एक ही जज्बे के साथ इकट्ठा हुए। जज्बा था अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता और टीम के साथ कदम से कदम मिलाकर जीत हासिल करना। और मौका था GLA यूनिवर्सिटी, मथुरा में आयोजित थर्ड नेशनल स्पोर्ट्स मीट मैत्री 16, जिसमें एक साथ लगातार इनडोर और आउटडोर कंप्टीशन होते रहे। तीन दिनों तक लगातार पूरा कैंपस स्पोर्ट्स एक्टीविटीज में डूबा रहा। 
विज्ञापन



GLA यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ऑफिसर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि मैत्री की शुरुआत सन् 2014 से हुई और तब से यह कैंपस के सबसे पॉपुलर इवेंट्स में से एक है। यहां पर न सिर्फ यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल से बल्कि पूना और दक्षिण भारत के इंस्टीट्यूट्स से भी स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं। 


बाहर से आए खिलाड़ियों में काफी जोश दिखा। उन्होंने कहा कि आम तौर पर इतना बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट बहुत कम होता है। यहां पर करीब 24 ट्राफियों और 230 मेडल्स के लिए खिलाड़ी भाग लेते हैं। इसके अलावा तीन दिनों तक सुबह से लेकर रात नौ बजे तक जबरदस्त हलचल रहती है। 
विज्ञापन



GLA यूनीवर्सिटी के क्रिकेट कोच जतिन्दर पाल सिंह ने बताया कि क्रिकेट मैच इस इवेंट का खास आकर्षण होता है। उन्होंने हमारी कोशिश होती है कि मैत्री के दौरान जो भी यहां के प्रतिभागी हैं या बाहर से आए हैं, वो टेंशन फ्री होकर खेल का मजा लें। 


GLA यूनिवर्सिटी के राजकमल सिंह, असिस्टेंट जनरल मैनेजर ने बताया कि इतने विशाल स्तर पर होने वाले इस आयोजन के लिए इंस्टीट्यूट भी जबरदस्त तैयारियां करता है। प्रतिभागियों के रुकने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जाते हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर तक के लिए मेस में खास तैयारी रहती है। बैडमिंटन के लिए स्पेशल इनडोर स्टेडियम तैयार कराया जाता है, जहां एक साथ तीन मैच चल सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें