जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में एमटेक छात्रों के लिए शानदार प्लेसमेंट को देखकर ये कहा जा सकता है कि छात्रों के लिए कैंपस में प्लेसमेंट की बहार आ गई है। एमटेक इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए जानी-मानी कंपनियां लगातार दस्तक दे रही हैं। आधा दर्जन से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्हें एक से ज्यादा कंपनियों से जॉब ऑफर मिले हैं।
जीएलए विश्वविद्यालय का एमटेक सिविल, कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एनर्जी सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य ब्रांचों में इंजीनियरिंग की डिग्री देता है।
सभी विभागों के छात्रों हेतु प्लेसमेंट के लिए एक स्पेशल वर्कशॉप, गेस्ट लेक्चर, कॉन्फ्रेंस, पीपीटी क्लासेज आयोजित करायी जा रही हैं। प्रोफेसरों द्वारा इन्हीं एक्सट्रा गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों के सामने पेश होने और इंटरव्यू देने के गुण सिखाए जा रहे हैं। इनमें कुछ मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया गया है, जिससे छात्र इंटरव्यू बोर्ड के सवालों के आसानी से जवाब दे सकने में सक्षम हों।
इंफोसिस एवं आईबीएम कंपनी में चयनित छात्रा अंकिता जैन ने बताया कि जीएलए विश्वविद्यालय के एमटेक के छात्रों के प्लेसमेंट के लिए मल्टीनेशनल कंपनियां आती हैं। अंकिता ने बताया कि सबसे पहले वो इंफोसिस कंपनी में प्लेसमेंट के लिए बैठीं और कामयाबी हासिल कर ली लेकिन अपने हुनर को आजमाने के लिए छात्रा ने आईबीएम में भी इंटरव्यू दिया जिसमें फिर से सफलता हाथ लगी।अपनी सफलता का श्रेय वो जीएलए यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के सिखाए टिप्स और सहयोग को देती है।