फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GLA University: इन्फोसिस और टीसीएस जैसी कंपनियों ने किया BCA के छात्रों का चयन

Wed, 03 May 2017 06:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
जीएल यूनिवर्सिटी मथुरा - फोटो : source
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस तथा दुनिया की सबसे बड़ी सूचना तकनीकी तथा बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक टीसीएस ने जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा में कैंपस रिक्रूटमेंट कर बीसीए के 15 छात्रों को रोजगार दिया है।
विज्ञापन


आईटी कंपनी इंफोसिस ने सर्वप्रथम छात्रों को पीपीटी के माध्यम से कंपनी के कार्यों तथा गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्रदान की। टीसीएस ने भी छात्रों को अपने पे स्केल से संबंधित जुड़ी जानकारियां दीं। इसके बाद दो दर्जन से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन टेस्ट तथा इंटरव्यू दिया। इंफोसिस कंपनी के अधिकारियों ने 5 तथा टीसीएस के अधिकारियों ने10 छात्रों के चयनित होने की सूची जारी की।

चयनित बीसीए के छात्र प्रशांत यादव ने कहा कि इस बात की खुशी है कि उनका चयन जानी-मानी कंपनी में जीएलए विश्वविद्यालय से पढ़ाई के दौरान ही हो गया है। उन्होंने इसका श्रेय जीएलए यूनिवर्सिटी के शिक्षकों तथा टीएनपी विभाग के पदाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन


चयनित बीसीए की छात्रा दीक्षा सक्सेना कहती हैं कि जीएलए यूनिवर्सिटी से उन्हें अब तक पढ़ाई के दौरान रोजगार तो मिला ही है बल्कि उन्हें विभिन्न तकनीकी लैबों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। छात्रा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी बात है कि उन्हें बीसीए करने के दौरान रोजगार मिला। उन्होंने बताया कि बीसीए कोर्स पिछले कई वर्षों से रोजगार की गारंटी बना हुआ है।

विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद सिंह जलाल ने कहा कि छात्र अपने मुकाम को यूं ही हासिल करते रहे हैं, विश्विविद्यालय का सहयोग छात्रों के साथ है। श्री नीरज अग्रवाल ने कहा कि छात्रों ने रोजगार के अवसरों को सफलता में तब्दील करके दिखा दिया है कि वह ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें