गेट 2018 का स्कोर कार्ड जारी हो गया है। आधिकारिक वेबसाइट gate.iitg.ac.in पर यह जारी किया गया है। उम्मीदवार गेट 2018 स्कोरकार्ड को 31 मार्च से GOAPS पोर्टल appsgate.iitg.ac.in. से डाउनलोड कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार को गेट स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी के लिए 500 रुपए का भुगतान करना होगा। गेट का स्कोर तीन साल के लिए मान्य हैं। परीक्षा के आयोजक आईआईटी गुवाहाटी की तरफ से जारी किए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक स्कोर कार्ड जारी कर दिए गए हैं। गेट का रिजल्ट पिछले साल 26 मार्च को जारी किया गया था। लेकिन इस बार पहले जारी किया गया है।
आपको बता दें कि गेट परीक्षा को पास करने वाला उम्मीदवार देश के किसी मशहूर इंजीनियरिंग संस्थान में दाखिला ले सकता है। इनमें आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में उम्मीदवार को दाखिला मिल जाएगा।