ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2018) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर, 2017 यानि आज से शुरू हो चुकी है। GATE 2018 की अधिसूचना के अनुसार परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
परीक्षा फरवरी 2018 में चार तारीखों पर होगी - 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 फरवरी और 11 फरवरी। जो छात्र आवेदन करना चाहते हैं, वो GATE ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम यानि GOAPS के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें- NEET 2017 में नवोदय विद्यालय के छात्रों का रहा रिकॉर्ड प्रदर्शन
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitg.ac.in पर जाएं।
ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके एक नई यूजर आईडी बनाएं
रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार को यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
गेट 2018 आवेदन फॉर्म भरें।
फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज और विवरण अपलोड करें।
नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
रजिस्ट्रेशन की कॉपी डाउनलोड कर लें।
इस ऑल इंडिया लेवल की परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (आईआईटी, एनआईटी, आईआईएससी एवं अन्य) में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे मास्टर व डॉक्टोरल कोर्सेज में दाखिला मिलता है। इस बार इस परीक्षा को आयोजन करने की जिम्मेदारी आईआईटी गुवाहाटी को दी गई है।