फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harvard Business Review: हर निर्णय एक निवेश है, आज के विकल्पों को दीर्घकालिक लक्ष्यों और पहचान से जोड़ें

Tue, 17 Feb 2026 12:15 PM IST
आकाश कुमार रोलैंड कुपर्स, प्रोफेसर, एरिजोन स्टेट यूनिवर्सिटी

सार

Harvard Business Review: दीर्घकालिक सफलता के लिए निर्णय केवल तात्कालिक लाभ देखकर नहीं, बल्कि भविष्य की पहचान और लक्ष्यों को ध्यान में रखकर लेने चाहिए। अतीत से सीख, स्पष्ट योजना और संभावित परिणामों का आकलन निर्णयों को अधिक परिपक्व और प्रभावी बनाता है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Harvard Business Review: भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आज ऐसे निर्णय लेना जरूरी है, जो आपके दीर्घकालिक लक्ष्यों और इच्छित पहचान के अनुरूप हों। हर निर्णय को केवल तात्कालिक लाभ के रूप में नहीं, बल्कि समय के साथ बढ़ने वाले निवेश की तरह देखना चाहिए। 

विज्ञापन


प्रभावी भविष्योन्मुखी निर्णय वही है, जिसमें वर्तमान की आवश्यकताओं और भविष्य की संभावनाओं के बीच संतुलन बनाया जाए, दूरदर्शिता से परिणामों का अनुमान लगाया जाए और आगे चलकर पछतावा न हो। दरअसल, हमारे रोजमर्रा के निर्णय ही हमारे आने वाले कल की दिशा तय करते हैं।

'भविष्य-उन्मुख' योजना का उपयोग करें

केवल वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर अनुमान लगाने के बजाय पहले यह स्पष्ट करें कि आप पांच या दस वर्षों बाद खुद को कहां देखना चाहते हैं। जब आपका लक्ष्य साफ हो जाता है, तो वहां तक पहुंचने के लिए आवश्यक कौशल, अनुभव और कदमों की पहचान करें। यानी भविष्य की स्थिति तय करके पीछे की ओर सोचें और आज से ही उसी दिशा में ठोस और योजनाबद्ध कदम उठाएं।

अतीत की समझ का लाभ उठाएं

हमें अपने पिछले अनुभवों पर केवल अफसोस या गर्व करने के लिए नहीं, बल्कि उनसे सीख लेने के लिए विचार करना चाहिए। जब हम समझते हैं कि किन निर्णयों से अच्छे परिणाम मिले और किनसे नहीं, तो हमें अपनी ताकत और कमजोरियों की सही पहचान होती है। इसे ही अंतर्दृष्टि कहते हैं।

साथ ही, यह भी सोचना चाहिए कि आज जो कदम हम उठा रहे हैं, उनका आगे चलकर क्या प्रभाव पड़ेगा। यानी किसी भी निर्णय से पहले उसके संभावित दीर्घकालिक परिणामों पर विचार करना ही भविष्य की समझ है। जब हम अतीत से सीख और भविष्य की सोच को साथ जोड़ते हैं, तब हमारे निर्णय अधिक परिपक्व और प्रभावी बनते हैं।

भविष्य के परिणामों से जुड़ें

हम आज जो भी चुन रहे हैं, चाहे वह हमारी दैनिक आदतें हों, धन से जुड़े निर्णय हों या हमारे संबंध, उनके केवल तात्कालिक लाभ को न देखें, बल्कि यह भी सोचें कि उनका असर कुछ साल बाद क्या होगा। उदाहरण के लिए, छोटी-छोटी अच्छी आदतें (जैसे नियमित पढ़ाई, स्वास्थ्य का ध्यान रखना) भविष्य में बड़ा लाभ देती हैं, जबकि लापरवाही आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए समझदारी यह है कि हर विकल्प पर सक्रिय रूप से विचार करें, ताकि संभावित जोखिमों से समय रहते बचा जा सके और दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

आदर्शों से सीखें

चूंकि भविष्य की सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं है, इसलिए निर्णय अपने दीर्घकालिक दृष्टिकोण के आधार पर लें और यह स्वीकार करें कि परिणाम अनिश्चित हो सकते हैं। यदि भविष्य की दिशा को लेकर भ्रम हो, तो ऐसे व्यक्ति से मार्गदर्शन लें, जो पहले से उस स्थिति में हो जहां आप पहुंचना चाहते हैं, ताकि उसके अनुभवों से सीखकर अपनी राह स्पष्ट कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें