फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक ही दिन में होगी CAT और IIFT की परीक्षा

Mon, 31 Jul 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
CAT-2017 (कॉमन ऐडमिशन टेस्ट) और IIFT (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड) की प्रवेश परीक्षा इस बार एक ही दिन होगी। खबर है कि इस बार IIFTऔर CAT की परीक्षा 26 नवंबर को एकसाथ आयोजित होगी। ऐसे में छात्रों को IIFTऔर CAT में से एक का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है जब मैनेजमेंट की दो राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं एक ही दिन हो रही हैं। ऐसे में इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों में खलबली मच गई है कि वो किस परीक्षा की तैयारी करें।
विज्ञापन

CAT में देशभर के 2 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं

आपको बता दें कि CAT में देशभर से लगभग 2 लाख अभ्यर्थी शामिल होते हैं। इन्हीं 2 लाख में लगभग 60 हजार अभ्यर्थी ऐसे होते हैं जो IIFT की भी परीक्षा देते हैं। पिछले कई वर्षों से IIFT अपनी परीक्षा पहले कराता है। उसके करीब एक सप्ताह बाद CAT होता है। पिछली बार CAT की परीक्षा दिसंबर में हुई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए IIFT ने 26 नवंबर को परीक्षा की तारीख घोषित की थी।

हालांकि दोनो परीक्षाएं क्लैश होने से सबसे ज्यादा नुकसान IIFT को हो सकता है क्योंकि IIFT अपने दिल्ली और कोलकाता कैंपस में एडमिशन के लिए ये एंट्रेंस एग्जाम कराती है जबकि CAT के अंतर्गत सभी IIM के अलावा कई बड़े बिजनस स्कूलों में भी एडमिशन का मौका मिलता है। CAT के जरिए 150 से भी अधिक  मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिला मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें