ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में विदेशी छात्रों के लिए आस्क-ए-स्विनमेट नाम का ऑफर दिया है जिसके तहत छात्रों और उनके अभिभावकों को ऑस्ट्रेलियाई कैंपस और वहां के जीवन के बारे में बताया जाएगा।
मालूम हो ऑस्ट्रेलिया में कुल 90 हजार भारतीय छात्र पढ़ते हैं। उनमें से 50 प्रतिशत छात्र विक्टोरिया में हैं। तीन साल पहले भारतीय मूल के छात्रों पर नस्लभेदी हमलो के चलते ऑस्ट्रेलिया जाने वाले छात्रों में कमी आई है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया फिर कोशिश कर रहा है कि भारतीय छात्रों का रुझान वहां बढ़े।
छात्रों के लिए क्यों है खास
ऑस्ट्रेलिया
अमेरिका और यूके बाद भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया को ही पसंद करते हैं। इनमें दो कारण हैं- पहला कारण ऑस्ट्रेलिया की कुछ यूनिवर्सिटी की वर्ल्ड-रैंकिंग यूके एवं यूएस यूनिवर्सिटी के समान है और दूसरा ये कि ऑस्ट्रेलिया की किसी भी यूनिवर्सिटी में पढऩा अमेरिका और लंदन के मुकाबले सस्ता पड़ता है।
खास बात ये है कि पढ़ाई के दौरान ऑस्ट्रेलिया में पार्ट-टाइम जॉब करने की अनुमति है। इस कारण भी भारतीय छात्र वहां पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं। आईटी, इंजीनियरिंग, बिजनेस स्टडी आदि कुछ ऐसे प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनकी उच्चस्तरीय फैकल्टी और सुविधाओं के कारण ऑस्ट्रेलिया भारतीय छात्रों की पहली पसंद बन गया है।
ऑस्ट्रेलिया में कोर्स
ऑस्ट्रेलिया
यहां की यूनिरवर्सिटी में आईटी, बिजनेस एवं इंजीनियरिंग के साथ साथ आर्ट्स और एग्रीकल्चरल साइंस के कोर्स भी काफी फेमस हैं। इसके अलावा अन्य कई कोर्स भी यहां कराए जाते हैं।
फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, ज्यूलॅरी डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, फिल्म मेकिंग आदि कोर्स ऑस्ट्रेलिया में कराए जाते हैं और यहां काफी संख्या में भारतीय छात्र भी शामिल होते हैं।
कितने समय रहना होगा
ऑस्ट्रेलिया
अगर आप ऑस्टे्रलिया की किसी भी यूनिवर्सिटी से मास्टर कोर्स करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको वहां एक से दो साल तक रहना होगा।
जो लोग रिसर्च स्टडी करने के लिए जाना चाहते हैं उन्हें तीन साल वहां रुकना होगा।
योग्यता और जरूरी दस्तावेज
मास्टर कोर्स में आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरूरी है, जबकि रिसर्च स्टडी के लिए भी स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। हालांकि रिसर्च के लिए आवेदन करने वाले जो अभ्यर्थी किसी प्रकार के अतिरिक्त योग्यता और अपने फील्ड में कार्यानुभव रखते हैं, उन्हें दाखिले में वरीयता दी जाती है।
जरूरी दस्तावेज
अपने आवेदन पत्र के साथ आपको निम्नलिखित दस्तावेज संलंग्न करने होंगे :
शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की प्रतियां
रेज्यूमे
अनुशंसा पत्र
आईईएलटीएस (उच्चस्तरीय अंग्रेजी ज्ञान का प्रमाण पत्र) अंक पत्र आदि।
ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख यूनिवर्सिटीज
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, सिडनी
www.uts.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स
www.unsw.edu.au
रोयाल मेलबोर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (आरएमआईटी)
www.rmit.edu.au
ला ट्रॉब यूनिवर्सिटी
www.latrobe.edu.au
ग्रिफ्थ यूनिवर्सिटी
www.griffith.edu.au
ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी
www.anu.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न
www.unimelb.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड
www.uq.edu.au
मोनाश यूनिवर्सिटी
www.monash.edu.au
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी और वीजा संबंधी तमाम सूचनाओं को आप भारत स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास से प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली में इनका पता है - 1/50-जी, शांतिपथ, चाणक्यपुरी, पोस्ट बॉक्स- 5210, नई दिल्ली-110021