DU में गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की सुपर हाई कट ऑफ ने कॉलेज में होने वाले एडमिशन पर ब्रेक लगा दिया है। इस कॉलेज ने अपने सभी कोर्सेज की कट ऑफ 61 कॉलेजों के मुकाबले में हाई रखी है। बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रानिक्स में 99.66 और पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स में 99 फीसदी, बीए में 97, अंग्रेजी ऑनर्स में 98.75, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स व केमेस्ट्री की 98 फीसदी कट ऑफ रखने का असर ये रहा कि कॉलेज में एडमिशन के पहले दिन महज 2 दाखिले ही हो सके जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग का एक दाखिला केमेस्ट्री व दूसरा एडमिशन बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंसेज में हुआ है।