कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बीएसईएस के ग्रुप सीईओ एवं निदेशक अमल सिन्हा ने कहा कि शिक्षा में आज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ही लैपटॉप देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि वह डीयू के पूर्व विद्यार्थी हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली फाउंडेशन के सीईओ प्रो अनिल कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सशक्त बेटी प्रोजेक्ट के तहत योग्य छात्राओं को लैपटॉप वितरित करना है, जिससे डिजिटल शिक्षण उपकरणों तक उनकी पहुंच मजबूत हो सके।