फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू आवेदन: सीबीएसई बोर्ड के छात्र नंबर वन, दूसरे स्थान पर रहा यूपी

Tue, 12 Jun 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में दाखिले के लिए बीते सप्ताह समाप्त हुई आवेदन प्रक्रिया के बाद अब फार्मों की स्कैनिंग का काम शुरू हो गया है। आवेदन करने के मामले में सीबीएसई बोर्ड के छात्र नंबर वन रहे हैं। जबकि दूसरा नंबर यूपी बोर्ड के छात्रों का है। दरअसल, डीयू में सीबीएसई बोर्ड समेत देशभर के 26 बोर्ड के छात्रों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनकी स्कैनिंग के बाद प्रशासन ने बोर्ड आधारित आंकड़े जारी किए हैं।  

विज्ञापन


डीयू दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस बार कुल 2,70,515 छात्रों ने आवेदन किया है। इनमें से सबसे अधिक 2,49,694 आवेदन सीबीएसई बोर्ड के छात्रों के आए हैं। जबकि बीते साल इस बोर्ड से 1,94,004 छात्रों ने आवेदन किया था।

इस तरह से 55,690 छात्रों ने अधिक आवेदन किया है। वहीं, आवेदन करने के मामले में दूसरा नंबर यूपी बोर्ड का है। यहां से 22,266 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जबकि बीते साल यह संख्या 17,918 थी। तीसरे नंबर पर हरियाणा बोर्ड के छात्र हैं। इस बोर्ड से 10,858 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सबसे कम 245 आवेदन मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन से प्राप्त हुए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें इस साल किस बोर्ड से आए कितने आवेदन

वर्ष 2018 
बोर्ड    आवेदन 
सीबीएसई    2,49,694 
यूपी बोर्ड    22,266 
हरियाणा बोर्ड    10,858     
आईएससी    9,681 
बिहार    7, 573 
राजस्थान    4,440 
ओपन स्कूल    3,856 
------ 

वर्ष 2017 
बोर्ड             आवेदन 
सीबीएसई    1,94,004 
यूपी बोर्ड    17,918 
हरियाणा बोर्ड    9,093     
आईएससी    6,901 
बिहार    3,423 
राजस्थान    3,512 
ओपन स्कूल    2,278 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें