फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के कामकाज पर DU और MHRD की रहेगी नजर

Mon, 26 Jun 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
du - फोटो : डीयू
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉलेजों ने क्या घोषणा की है, क्या कार्यक्रम करा रहे हैं या स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम कब और कैसे किया है इस पर डीयू और एमएचआरडी की नजर रहेगी। डीयू कंप्यूटर सेंटर ने कॉलेजों को एक  सर्कुलर भेजा है। जिसमें कॉलेज प्रधानाचार्यों को सभी प्रकार की जानकारी एक फॉर्मेट में भर कर भेजने को कहा गया है। यह जानकारी डीयू के साथ-साथ हर महीने रिपोर्ट के रूप में एमएचआरडी को भी भेजनी होगी।     
विज्ञापन
Trending Videos

MHRD minister - फोटो : एमएचआरडी मिनिस्टर
डीयू एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो हंसराज सुमन ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी कम्प्यूटर सेंटर के निदेशक ने डीयू से सम्बद्ध कॉलेजों के प्रिंसिपल/प्रशासनिक केंद्रों को एक सर्कुलर भेजा है। जिसमें कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि कॉलेजों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी फॉर्मेट में मांगी गई सूचनाओं के अनुसार एमएचआरडी को भी भेजनी होगी।      
विज्ञापन

du campus - फोटो : डीयू
कॉलेजों को भेजे गए सर्कुलर के अनुसार एमएचआरडी के उप सचिव ने पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे इस संदर्भ में वेबसाइट पर सूचनार्थ अपलोड करें। जो जानकारी मांगी गई है, उनमें सभी घोषणाएं, कार्यक्रम-वर्कशॉप/सेमिनार, मल्टीमीडिया, स्कॉलरशिप/फेलोशिप/ग्रांट, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, सक्सेस स्टोरीज, रिक्त पदों की जानकारी शामिल है। प्रो. सुमन का कहना है कि कॉलेजों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी और सूचनाएं एमएचआरडी द्वारा मांगना सीधे तौर पर कॉलेजों की गतिविधियों पर हस्तक्षेप करना है। साथ ही जो फॉर्मेट दिया गया है उसे भरकर डीयू व एमएचआरडी की वेबसाइट पर डालना होगा। डीयू को कहा गया है कि हार्ड कॉपी में विभागाध्यक्ष/प्रिंसिपल हस्ताक्षर करके हर महीने सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें