फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admission : दूसरी कटऑफ के बाद भी छात्र परेशान, तीसरे में होगा फाइनल

Wed, 05 Jul 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
DU में एडमिशन लेने की दौड़ में अब तक 2 कटऑफ लिस्ट आ चुकी है लेकिन छात्र अभी भी परेशान नजर आ रहे हैं। अच्छे और मनचाहे कॉलेज को लेकर छात्रों के बीच असमंजस बना हुआ है। दरअसल इस साल पहली कटऑफ लिस्ट में 0.50 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। इसके बाद दूसरी कटऑफ लिस्ट को लेकर छात्रों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। न तो दूसरी कटऑफ लिस्ट में कोई गिरावट हुई और न ही छात्रों को उनके पसंद का कॉलेज मिला। हिन्दू कॉलेज, LSR और SRCC जैसे मशहूर कॉलेजों ने पहली ही लिस्ट के बाद अपने सभी विषयों में एडमिशन बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कटऑफ में 0.25 से 2 फीसदी की गिरावट

हालांकि छात्रों में अभी भी तीसरी कटऑफ लिस्ट से बेहतर कॉलेज में जाने की उम्मीद कायम है। DU प्रबंधन का मानना है कि पहली लिस्ट में गिरावट का मकसद ही जल्दी से जल्दी एडमिशन प्रक्रिया को खत्म करना था। तीसरी कटऑफ में 0.25 से लेकर 2 फीसदी की गिरावट हो सकती है और यही कारण है कि इसके बाद छात्रों को कुछ अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें