दिल्ली विश्वविद्यालय(DU) से संबद्ध इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज में चलने वाले बीएससी व एमएससी कोर्सेज की दाखिला प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी की जा रही है।
इस बार बीएससी फिजिकल एजुकेशन व मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में एक समान दाखिले के मानक किए जाने की संभावना है। अब तक इन कोर्सेज में दाखिले के लिए अलग-अलग मानक हैं। इस बार इन कोर्सेज के लिए परीक्षा शुल्क भी 500 से बढ़ाकर 650 रुपये किया जा सकता है।
डीयू सूत्रों के मुताबिक, दाखिला क्राइटेेरिया के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें 60 फीसदी की लिखित परीक्षा, 10 फीसदी फिजिकल फिटनेस टेस्ट, पांच फीसदी का साक्षात्कार और 25 फीसदी की वेटेज खेल से जुड़े सर्टिफिकेट की होगी। इस तरह से यह मानक बीएससी फिजिकल एजुकेशन व एमएससी फिजिकल एजुकेशन के लिए होंगे।
अब तक बीएससी फिजिकल एजुकेशन में लिखित परीक्षा 40 फीसदी, एकेडमिक अचीवमेंट 20 फीसदी, स्पोर्ट्स प्रोफिशिऐंसी 15 फीसदी, फिजिकल फिटनेस टेस्ट पांच फीसदी खेल दक्षता 10 फीसदी और साक्षात्कार 10 फीसदी का होता है।
वहीं, मॉस्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन के लिए अब तक लिखित परीक्षा 60 फीसदी, स्पोटर्स प्रोफिशिएेंसी 10 फीसदी, फिजिकल फिटनेस टेस्ट पांच फीसदी, खेल दक्षता पांच फीसदी और साक्षात्कार 10 फीसदी का होता है।