फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU ADMISSION 2018: प्रोफेसर और पूर्व छात्र देंगे दाखिले से जुड़े सवालों के जवाब

Tue, 15 May 2018 09:30 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार यानि आज से दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। इस दौरान छात्रों के मन में कई सवाल व दुविधाएं होंगी, मगर सवालों को लेकर अब घबराने की जरूरत नहीं है। छात्रों व उनके अभिभावकों के दाखिले से जुड़े सवालों का जवाब खुद डीयू के प्रोफेसर व पूर्व छात्रों को लेकर बनाई गई काउंसलर्स की टीम देगी। डीयू प्रशासन की ओर से ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद डीयू के नॉर्थ कैंपस में स्थित कांफ्रेंस सेंटर में 21 से 29 मई तक रविवार को छोड़कर रोज ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। ओपन डेज दो सत्रों में पहला सुबह 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरा 12 बजे से डेढ़ बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्र के साथ उनके अभिभावक भी हिस्सा ले पाएंगे।

इस दौरान डीयू प्रोफेसरों की टीम छात्रों का जवाब देने के लिए मौजूद रहेगी। वह विषय से लेकर दाखिले से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। 29 मई को ओपन डेज खत्म होने के बाद कॉलेज स्तर पर ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इसकी तिथि व समय जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीयू प्रशासन का कहना है कि सभी कॉलेजों में ओपन डेज का कम से कम एक सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में काउंसलर्स की एक टीम होगी। इसमें डीयू के पूर्व छात्र होंगे, जिन्हें दाखिले से संबंधित जानकारी होगी। वह वहां आने वाले छात्रों के सवालों का जवाब देने के साथ उन्हें गाइड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें