दिल्ली यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएशन स्तर के प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए 2017-18 सत्र से इंटरव्यू और ग्रूप डिस्कशन की प्रक्रिया खत्म हो सकती है। इसे लेकर डीयू एडमिनीस्ट्रेशन ने फैक्लटी ऑफ अप्लाइड सोशल साइंस से सुझाव भी मांगे हैं।
डीयू में स्नातक स्तर पर तीन प्रोफेशनल कोर्स बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंनशियल इंवेस्टमेंट एनालिसिस और बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स चलते हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के बाद ग्रुप डिस्कशन और इसके बाद इंटरव्यू भी लिया जाता है।
ये भी देखें: 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी वेकेंसी, 1048 पदों पर भर्तियां
अब डीयू अंतिम दो प्रक्रिया खत्म कर सिर्फ प्रवेश परीक्षा और 12वीं के अंकों के आधार पर दाखिले लेगा। अभी चल रही व्यवस्था में साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन में छात्रों को 15 फीसदी का वेटेज मिलता है। लेकिन अब इसे खत्म करने की तैयारी चल रही है।
नई व्यवस्था में प्रवेश परीक्षा का अंक 60 से 70 फीसदी होगा जबकि बाकी 12वीं के अंकों के साथ जोड़ा जाएगा। नए सत्र से ही ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार खत्म किया जाएगा तो दाखिले की पूरी जिम्मेवारी डीयू के ऊपर होगी। जबकी पिछले सेशन तक इंटरव्यू और साक्षात्कार का का काम को-ऑर्डिनेटिंग कॉलेज के जिम्मे होता था।