पीएचडी शोधार्थी भी जमा करें फीस
विश्वविद्यालय ने जनवरी सत्र में दाखिला लेने वाले सभी पीएचडी शोधार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की फीस जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर भी विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है। 31 जनवरी 2026 तक फीस के भुगतान पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। एक से लेकर दस फरवरी के बीच फीस भुगतान पर दो हजार रुपये का देरी शुल्क लगेगा। इस अवधि में भुगतान नहीं करते हैं तो देरी शुल्क की राशि बढ़ती जाएगी।
फीस रियायत समिति की बैठक स्थगित
विश्वविद्यालय ने पीजी कार्यक्रम के छात्रों की फीस रियायत समिति की बैठक स्थगित होने को लेकर सूचना जारी की है। फीस रियायत के आवेदनों पर छात्रों ने अभिभावक के हस्ताक्षर खुद कर दिए। जबकि आवेदन पर अभिभावक के हस्ताक्षर अनिवार्य है।