फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ फेलोशिप: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए मौका, हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड; 13 सितंबर तक करें आवेदन

Sat, 05 Sep 2026 04:26 PM IST
शाहीन परवीन मीनाक्षी पाठक, कॅरिअर सलाहकार

सार

डीआरडीओ  फेलोशिप  के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस फेलोशिप के तहत उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों में रिसर्च करने का मौका मिलेगा और हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 सितंबर 2026 है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X / @SpokespersonMoD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई), डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद ने शोध के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के तहत रिसर्च एसोसिएट (आरए) और जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के लिए अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को रक्षा अनुप्रयोगों के लिए अत्याधुनिक तकनीक से जुड़े अनुसंधान में काम करने का अवसर मिलेगा।

आवश्यक योग्यताएं

आरए पद के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और फिजिक्स विषयों में अवसर हैं। उम्मीदवार के पास पीएचडी या प्रथम श्रेणी एमटेक के साथ निर्धारित शोध अनुभव होना चाहिए। डीप लर्निंग, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रियल-टाइम सिस्टम, स्ट्रक्चरल एवं थर्मल एनालिसिस, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, आरएफ एवं माइक्रोवेव, रडार इंजीनियरिंग तथा एक्सपेरिमेंटल क्वांटम ऑप्टिक्स जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवार पात्र हैं। एमटेक उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष और फिजिक्स में एमएससी उम्मीदवारों के लिए चार वर्ष का संबंधित शोध अनुभव तथा एससीआई जर्नल में शोध पत्र प्रकाशित होना आवश्यक है।

रिसर्च का अवसर

जेआरएफ के लिए इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल/ एयरोस्पेस इंजीनियरिंग आदि विषयों में आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी बीई/बीटेक के साथ वैध गेट स्कोर या संबंधित क्षेत्र में एमई/एमटेक होना चाहिए। केमिस्ट्री और फिजिक्स में प्रथम श्रेणी एमएससी के साथ नेट/गेट/एसएलईटी स्कोर वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। जेआरएफ शुरुआत में दो वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर तीसरे और चौथे वर्ष में एसआरएफ के रूप में बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु और अनुभव

आरए के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और जेआरएफ के लिए 28 वर्ष निर्धारित है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन से पहले आवेदनों की जांच की जाएगी और शोध कार्य, अनुभव या पीएचडी थीसिस की प्रासंगिकता के आधार पर आरए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आरए के लिए लिफाफे पर ‘रिसर्च एसोसिएट  के लिए आवेदन’ और जेआरएफ के लिए ‘जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन’ लिखना होगा। आवेदन प्रमुख मानव संसाधन विकास, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स, आरसीआई, विज्ञान कांचा, हैदराबाद, तेलंगाना-500069  के पते पर भेजें। 
  • आवेदकों को 13 सितंबर, 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। 
  • आरए के लिए आवेदकों की उम्र 35 वर्ष और जेआरएफ के लिए 28 वर्ष निर्धारित है।
  • चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के मानकों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें