क्या आप 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद अपनी पहली जॉब की तलाश कर रहे हैं। कई कंपनियों में साक्षात्कार के बाद भी आपको बेहतर सैलरी ऑफर नहीं हो रही तो आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद देश में बेरोजगार युवाओं की बढ़ती संख्या का कारण उनके अंदर जॉब रेडी स्किल्स की कमी का होना है। आजकल डिजिटल सेक्टर हर स्ट्रीम के ग्रेजुएट युवाओं की पहली जॉब के लिए हॉट केक बना हुआ है। अगर आप भी डिजिटल मार्केटर बनने का फैसला करते हैं तो आपको पहली जॉब 3 से 5 लाख रुपये के पैकेज पर हासिल हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि डिजिटल क्रांति ने दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है इंटरनेट के हमारे जीवन के हर पहलू में गहराई से प्रवेश करने के साथ, कंपनियां अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए और उन्हें जोड़ने के लिए डिजिटल मार्केटिंग पर तेजी से भरोसा कर रही हैं। जिसके कारण डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर में 2.70 करोड़ से अधिक नौकरियों की डिमांड है। अगर आप भी डिजिटल सेक्टर में अपना करिअर बनाना चाहते हैं तो सफलता के एडवांस डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं।
एसईओ एक्सपर्ट - ₹2,00,000 रुपये
पीपीसी एक्सपर्ट - ₹2,00,000 रुपये
सोशल मीडिया मैनेजर - ₹2,00,000 रुपये
सर्च इंजन मार्केटिंग (SEM) एक्सपर्ट - ₹2,40,000 रुपये
कंटेन्ट मार्केटिंग एक्सपर्ट - ₹2,50,000 रुपये
कंटेंट राइटर - ₹2,40,000 रुपये
सोशल मीडिया मैनेजर - ₹2,50,000 रुपये
डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव - ₹3,00,000 रुपये
डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर - ₹5,00,000 रुपये
ये भी पढ़ें
एडवांस ग्राफिक डिजाइन
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट
आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग सेक्टर के अंदर सर्च इंजन मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ई मेल मार्केटिंग जैसे टूल्स का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। डिजिटल सेक्टर में हर वर्ष 30 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है जिसके कारण ये इंडस्ट्री 2023 में 44 हजार करोड़ के अनुमानित बाजार का आकार ले चुकी है। इस वृद्धि के कारण उद्योगों में डिजिटल मार्केटिंग पेशेवरों की मांग में कई गुना बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसके अलावा लिंक्डइन के एक सर्वे के अनुसार 2022 में डिजिटल मार्केटिंग टॉप 10 डिमांड वाली जॉब्स में शामिल रहा है। आज के समय में ई कॉमर्स, स्वास्थ्य, शिक्षा और वित्त क्षेत्र में कंपनियां डिजिटल मार्केटिंग पेशेवरों को भर्ती कर रही हैं।
भारत में एक विशाल और बढ़ता हुआ डिजिटल मार्केटिंग उद्योग है, जिसमें कई शीर्ष कंपनियां विभिन्न डिजिटल मार्केटिंग भूमिकाओं के लिए फ्रेशर्स को नियुक्त करती हैं। उद्योग में काम पर रखने वाली कुछ शीर्ष कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो डिजिटल, इंफोसिस डिजिटल, एक्सेंचर डिजिटल और आईबीएम डिजिटल आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ओगिल्वी, वाटकंसल्ट और आईप्रोस्पेक्ट इंडिया जैसी कई डिजिटल मार्केटिंग एजेंसियां हैं जो फ्रेशर्स के लिए नौकरी के अवसर भी प्रदान करती हैं।
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।