फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Marketing : ये हैं सोशल मीडिया क्षेत्र की टॉप 5 जॉब्स, जहां मिलेगी आपको शानदार पैकेज वाली जॉब

Fri, 24 Feb 2023 11:43 AM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में हर उम्र के युवाओं द्वारा किया जा रहा है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल न सिर्फ मनोरंजन या विज्ञापन के लिए किया जाता है बल्कि यह जॉब के लिए भी फायदेमंद है। आज के समय में लोग बेसिक डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स करके सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपना करिअर बना रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया जॉब्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में आज के समय में सोशल मीडिया पर 90 करोड़ से ज्यादा अकाउंट बने हुए हैं। जिसके कारण हर कंपनी अपने उत्पादों का प्रचार सोशल मीडिया पर जरूर करतीं हैं। इसीलिए इस सेक्टर में स्किल्ड युवाओं को आकर्षक पैकेज वाली जॉब्स मिल रहीं हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया सेक्टर में जॉब हासिल करना चाहते हैं तो सफलता के बेसिक डिजिटल मार्केटिंग कोर्स की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

ये भी सीखें 
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग 
एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 

सोशल मीडिया सेक्टर के टॉप 5 करिअर

  • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर- सोशल मीडिया के क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉपुलर जॉब में से एक है। आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन्फ्लुएंसर बन कर अपने ऑनलाइन इमेज को मजबूत कर अपना करिअर बना सकते हैं। अगर आपकी सोशल इमेज अच्छी और मजबूत बनती है तो आपको बड़े से बड़े कोलैब और एंडोर्स के लिए ऑफर करेंगे जिससे आप अपने फैन फॉलोइंग तक पहुंचाएंगे और कंपनी के लिए मार्केटिंग का जरिया बनेंगे। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को उसके फॉलोअर्स/लाइक और व्यू के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम द्वारा पे किया जाता है। 
  • सोशल मीडिया कॉपीराइटर- ये आज के समय में काफी ट्रेंडिंग पोस्ट में से एक है। एक सोशल मीडिया कॉपीराइटर के तौर पर आप साल के करीब 3,40,000 के आस पास कमा सकते हैं। सोशल मीडिया कॉपीराइटर का कंटेंट ऐसा होना चाहिए कि व्यूअर्स को पसंद आए। कंपनी को अपने सोशल मीडिया मार्केटिंग के लिए कॉपीराइटर की आवश्यकता रहती है जो उनके कंपनी के ब्रांड को अपने राइटिंग से प्रमोट कर सके।
  • सोशल मीडिया स्टार- आज के समय में कंपनी अपने ब्रांड के प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए अच्छे सोशल मीडिया मॉडल की डिमांड रखते हैं जो ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैंपेन चलाना होता है जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया स्टार्स की जरूरत होती है, ये लाइफस्टाइल, ब्रांड ब्यूटी, हेल्थ केयर और एंटरटेनमेंट से संबंधित हो सकते हैं। सोशल मीडिया स्टार्स की सालाना आय के बारे में बात करें तो 3,60,000 रुपए के आस पास होती है। 
  • सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर- सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया मार्केटिंग के क्षेत्र के सबसे पॉपुलर करिअर ऑप्शन में से एक है। अगर सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर का पैकेज 5 से 6 लाख सालाना तक होता है। सोशल मीडिया मार्केटिंग मैनेजर का काम सोशल मीडिया पर ब्रांड को मजबूती से प्रेजेंट करना होता है ताकि इससे व्यूअर्स से विजिटर्स और कस्टमर में कन्वर्ट किया जा सके। 
  • सोशल मीडिया मैनेजर- सोशल मीडिया मैनेजर कंपनी को प्रमोट करने के लिए सोशल स्ट्रेटजी बनाता है। मैनेजर सोशल मीडिया मार्केटिंग टीम, क्लाइंट और स्टाकहोल्डर्स के साथ काम करते हैं और ब्रांड एवं कस्टमर से कम्युनिकेट करते हैं। इन्हें सोशल मीडिया इंटेलीजेंस, टीम वर्क और इमोशनल इंटेलीजेंस की अच्छी जानकारी और समझ होती है। सोशल मीडिया मैनेजर का सालाना पैकेज 5,60,000 के करीब होता है। 

 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

अगर आप भी ग्रेजुएशन पास हैं लेकिन अपने करिअर और जॉब को लेकर चिंतित हैं तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्स की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी और कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें