फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Marketing : फुल स्टैक डेवलपर्स की की बढ़ रही मांग, जानें कैसे बनाएं इसमें अपना करिअर

Mon, 20 Mar 2023 12:31 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

आज के समय में कंपनियां एचटीएमएल, सीएसएस, जावा स्क्रिप्ट, पीएचपी, सी हैच, डॉट नेट, रूबी, सी प्लस प्लस, पाइथन, कोडिंग आदि जानने वालों को हाथो हाथ ले रहीं हैं। अगर आप भी टेक्निकल क्षेत्र में करिअर बनाने की सोच रहे हैं तो फुल स्टैक डेवलपर एक बेहतर करिअर विकल्प साबित हो सकता है।  
विज्ञापन
फुल स्टैक डेवलपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेक्निकल समझ रखने वाले युवाओं के लिए फुल स्टैक डेवलपर एक उभरता हुआ करिअर विकल्प बनता जा रहा है। ये डेवलपर बैकएंड और फ्रंट एंड टेक्नोलॉजीज पर काम करते हैं। उनका काम एक पूर्ण स्टैक वेब एप्लीकेशन विकसित करना, फ्रंट-एंड, बैक-एंड, डेटाबेस और सर्वर को एक साथ इंटीग्रेट करना, वेब डेवलपमेंट, डेटाबेस प्रोग्रामिंग और सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन आदि के लिए काम करना होता है। आज के समय में कंपनियां एचटीएमएल, सीएसएस, जावा स्क्रिप्ट, पीएचपी, सी हैच, डॉट नेट, रूबी, सी प्लस प्लस, पाइथन, कोडिंग आदि जानने वालों को हाथो हाथ ले रहीं हैं। अगर आप भी टेक्निकल क्षेत्र में करिअर बनाने की सोच रहे हैं तो फुल स्टैक डेवलपर एक बेहतर करिअर विकल्प साबित हो सकता है।  

विज्ञापन

ये भी सीखें 
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक ग्राफिक डिजाइनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

ए़डवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग  

योग्यता 

फुल स्टैक डेवलपर बनने के लिए एक उम्मीदवार को कुछ आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए। उम्मीदवार को वेब डेवलपमेंट के सभी पहलुओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। उन्हें फ्रंट-एंड वेब डेवलपमेंट, बैक-एंड डेवलपमेंट और डेटाबेस प्रोग्रामिंग की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा, उन्हें कम से कम एक बैक-एंड और एक फ्रंट-एंड टेक्नोलॉजी का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को बेहतर वेब एप्लीकेशन विकसित करने के लिए जानकारी होनी चाहिए, जैसे कि JavaScript, HTML, CSS, React, Angular, Node.js और Express.js जैसी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी। एक फुल स्टैक डेवलपर को इंटरपर्सनल स्किल्स, टीम वर्किंग, कम्यूनिकेशन और टाइम मैनेजमेंट का ज्ञान होना भी जरूरी होता है।

सैलरी 

फुल स्टैक डेवलपर की सैलरी भारत में लगभग 5 से 8 लाख रुपये सालान होती है। एक अनुभवी फुल स्टैक डेवलपर की सालाना सैलरी लगभग 10 से 30 लाख रुपये सालाना होती है। हालांकि, इसमें अधिक सैलरी के लिए अनुभव, कौशल और उत्पादकता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुछ मल्टीनेशनल कंपनियां और स्टार्टअप्स उन्हें अधिक सैलरी और अन्य फायदे जैसे स्टॉक ऑप्शन, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन योजनाएं और बोनस भी प्रदान करती हैं।
ये भी पढ़ें 
डिजिटल मार्केटिंग ई बुक 
डिजिटल मार्केटिंग मॉक टेस्ट 

फुल स्टैक डेवलपर के कार्य 

  • वेब एप्लीकेशन विकसित करना और उन्हें टेस्ट करना
  • वेब एप्लीकेशन की बैक-एंड डेवलपमेंट करना, जिसमें डेटाबेस संचालन, सर्वर साइड API विकसित करना शामिल होता है
  • फ्रंट-एंड डेवलपमेंट करना, जैसे कि HTML, CSS और JavaScript का उपयोग करके वेब एप्लीकेशन के UI को विकसित करना
  • डेटाबेस डिजाइन और संचालन करना, जिसमें डेटाबेस का चयन, डिजाइन, संरक्षण और अद्यतन शामिल होता है
  • वेब एप्लीकेशन की एकीकरण की जांच करना, जिसमें संचार और विभिन्न सेवाओं के संचार का जांच शामिल होता है
  • कोड रिव्यू करना और कोड स्टाइल, सुरक्षा और बेहतरीन प्रथाओं की जांच करना
  • वेब एप्लीकेशन के लिए नए टेक्नोलॉजी का अनुसरण करना और इसे उन्हें लागू करना
  • वेब एप्लीकेशन की प्रदर्शन की गुणवत्ता का अध्ययन करना और सुधार के लिए उन्हें अपग्रेड करना

100 फीसद जॉब हासिल करनी है तो ये कोर्स करेगा मदद 

सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर 

अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी ना केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें