फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वापसी को लेकर परेशान डीयू प्रशासन 

Wed, 11 Oct 2017 10:43 AM IST
रश्मि शर्मा
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय इन दिनों दाखिले के दौरान लाखों में जमा हुई फीस से काफी परेशान है। दरअसल, 13 हजार छात्र अपनी फीस रिफंड लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। यह रिफंड 1 रुपये से लेकर 10 हजार से अधिक है। फीस रिफंड करने के लिए दो बार पोर्टल खोला जा चुका है लेकिन छात्र खाते की जानकारी अपडेट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब प्रशासन ने छात्रों को एक सप्ताह का समय दिया है।
विज्ञापन


उन्हें ई-मेल के माध्यम से अपडेट करने व फीस को लेकर किसी भी तरह की विसंगति की जानकारी देने को कहा है। डीयू के अधिकारी के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया संपंन्न होने के बाद पांच तरह के छात्रों की सूची तैयार की गई है।

एक सूची ऐसे छात्रों की है जिनकी डबल दाखिला फीस रिफंड होनी है, दूसरी सूची में ऐसे छात्र हैं जिनकी फीस रिफंड करनी है लेकिन बैंक खाते की जानकारी नहीं है। तीसरी सूची ऐसे छात्रों की है जिन्होंने दाखिला नहीं लिया लेकिन उनकी आंशिक दाखिला शुल्क अभी भी लंबित है।

चौथी सूची उन छात्रों की है जिन्होंने निर्धारित समय के भीतर दाखिले को रद्द कराया है। वहीं, पांचवीं सूची ऐसे छात्रों की है जो दाखिला रद्द करा चुके हैं और उनके बैंक खाते की जानकारी नहीं हैं। इनकी संख्या पांच हजार से अधिक है।  
विज्ञापन

सूचियों में प्रशासन ने यह जानकारी भी दी है कि छात्र को कितना रिफंड करना है। बताया जा रहा है कि 1 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक डीयू को रिफंड करना है। लेकिन छात्रों द्वारा रुचि नहीं दिखाए जाने पर ऐसा नहीं हो पा रहा। 

अधिकारी के अनुसार, अगर रिफंड में छात्र को विसंगति लग रही है तो इसकी जानकारी ई-मेल से दे सकते हैं। यदि एक हफ्ते के दौरान छात्र जानकारी देना शुरू कर देंगे तो बकाया शुल्क देना शुरू कर दिया जाएगा।        

1 रुपये बकाया शुल्क वाले सौ से अधिक छात्र 
डीयू के पास छात्रों का जो पैसा पड़ा है। उसमें सौ से अधिक ऐसे छात्र हैं जिनका एक रुपये बकाया हैं। अधिकारियों का कहना है ऑनलाइन फीस भुगतान की सुविधा इस बार छात्रों को दी गई थी। लिहाजा पूरी पारदर्शिता बरतते हुए छात्र का एक रुपया तक लौटाना चाहते हैं। अब देखना यह होगा कि एक रुपये को लेने में कितने छात्र रुचि दिखाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें