फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ने पीजी व पीएचडी के ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा का फैसला लिया वापस

Sun, 28 May 2017 10:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू एडमिशन
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) बैकफुट पर आ गया है। विरोध के बाद डीयू ने शनिवार को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज, एमफिल और पीएचडी में ऑनलाइन प्रवेश का फैसला वापस ले लिया है। अब सभी के लिए पहले की ही तरह ऑफलाइन प्रवेश परीक्षाएं होंगी। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए देश के दूसरे हिस्से में भी परीक्षा केंद्र बनाएं जाएंगे। स्नातक के आठ कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर अभी आखिरी फैसला नहीं हो पाया है। इसके लिए भी आगामी 31 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी है।
विज्ञापन


ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्र व शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए शनिवार को डीयू ने स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई थी। बैठक में ऑनलाइन प्रवेश को लेकर चर्चा की गई। स्टैडिंग कमेटी के दो सदस्यों ने फैसले को वापस लेने का लिखित विरोध जताया। इनके विरोध के बाद डीयू ने फैसले को वापस ले लिया। बताते चले कि डीयू छात्रसंघ भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठा था।

स्टैंडिग कमेटी के सदस्य डॉ. पंकज गर्ग ने बताया कि एमए, एमएससी, लॉ और बुद्धिस्ट जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स और एमफिल, पीएचडी  के लिए ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। पहले ऑनलाइन के लिए कुल 18 सेंटर थे, जिसमें 17 ऑनलाइन और एक ऑफलाइन सेंटर था। इस फैसले के बाद सभी केंद्र को खत्म कर दिया गया है। अब कुल 6 परीक्षा  केंद्र होंगे। यह परीक्षा केंद्र दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी, गुवाहाटी, नागपुर के अलावा बंगलुरू और चेन्नई में से किसी एक जगह बनाए जाएंगे। सभी सेंटर पर ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा पर चर्चा नहीं

डीयू एडमिशन
स्टैंडिंग कमेटी में पीजी और पीएचडी कोर्सेज में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के फैसले वापस लेने के बाद आठ स्नातक कोर्सेज को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डीयू इस बार आठ स्नातक कोर्सेज में भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर चुका है। मगर पीजी पर फैसला वापस होने के बाद स्नातक के इन कोर्सेज पर प्रवेश परीक्षा किस मोड में होगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि डीयू ने बीते 19  को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की घोषणा कर चुका है। डीयू के जिन आठ स्नातक पाठ्यक्रम में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी उसमें बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बीए ऑनर्स बिजनेस इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स ह्यूमनिटीज एंड सोशल साइंसेज, बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (बी.ईएल.ईडी), बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोट्र्स, बीए ऑनर्स मल्टी मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन, बी.टेक इन इनफॉरमेंशन टेक्नॉलजी एंड मैथमेटिकल इनोवेशन शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें