फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2026 Result: जल्द जारी हो सकते हैं सीटेट फरवरी परीक्षा के नतीजे; जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Sat, 28 Mar 2026 07:15 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET 2026 Result: सीबीएसई जल्द ही सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा 7-8 फरवरी को हुई थी और 12 मार्च को आंसर की आई थी। पास होने के लिए 60% अंक जरूरी हैं, आरक्षित वर्ग को 5% छूट मिलेगी।
 
विज्ञापन
CTET February 2026 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीटेट फरवरी 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी होने की संभावना है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी। इससे पहले 12 मार्च को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी। खासतौर पर वे प्राथमिक शिक्षक, जो 31 मार्च की डेडलाइन से पहले प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सीटेट पास करने के लिए कितने अंक जरूरी

सीटेट परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। हालांकि, SC, ST, OBC और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी जाती है।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

सीटेट फरवरी 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इसमें आमतौर पर ये विवरण शामिल होंगे:
  • परीक्षा का नाम
  • रोल नंबर
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • श्रेणी (Category)
  • पेपर से जुड़ी जानकारी
  • प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक
  • कुल अंक

किसके लिए आयोजित होती है सीटेट परीक्षा

सीटेट परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी) और कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी) के शिक्षक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CTET Feb 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें