केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को दिल्ली में दो दिनों तक चलने वाले 11वें सिविल सर्विस डे-2017(civil service day) का उद्घाटन किया। इसके अलावे मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह कर रहे थे।
प्रत्येक साल 20 और 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे का आयोजन किया जाता है। साल 2017 के सिविल सर्विस डे के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरूआत पिछले साल सिविल सर्विस डे के मौके पर दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण वीडियो से की गई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना के बारे में बोल रहे थे और देश भर के अधिकारियों को इसे सिर्फ एक अवार्ड न मान कर इसके लिए दिल से काम करने की बात कह रहे थे।
मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने अघिकारियों को शुभकामनाएं दीं...
जितेंद्र सिंह
- फोटो : Source
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद अलग-अलग केटेगरी में मिलने वाले अवार्ड के बारे में बताया गया। इसके बाद राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने मौजूद अघिकारियों को भारत सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही साथ ही आगे होने वाले इवेंट और गवर्नेस से जुड़े मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही और मौजूद सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।
अपने नियत के साथ धोखाधड़ी मत कीजिए...
करियर
- फोटो : Source
इसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मौजूद सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "मुझे मालूम है कि आज मैं जिन लोगों के सामने बोलने के लिए आया हूं वो देश के कुछ उन गिने चुने लोगों में से हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में यह अवसर हासिल कर लिया है। जहां काम करने का अवसर भी है, रुतबा भी है, अच्छी सैलरी है, सब कुछ है और देश भर में बिरले ही लोग हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में यह मुकाम हासिल कर लिया है।"
आगे बात करते हुए उन्होंने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को देश की तरक्की में उनके योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि आज अगर देश इतनी तेजी से तरक्की कर रहा है तो इसमें आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान है।
अंत में नए अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पॉलिटिकल एग्जीक्यूटिव के साथ मिल कर काम करना होता है। कई बार पॉलिटिकल एग्जीक्यूटिव गलत आदेश देता है फिर सामने का अधिकारी उनसे कोई जवाब नहीं देता है और ऐसे में आपको उनसे सवाल करना है, उनसे पूछिए कि सर किस कानून के तहत यह सही है? और इसके बाद भी अगर वो न मानें तो उन्हें फाइल पर आदेश जारी करने दिजीए। आप गलत ऑर्डर फाइल मत करिए। उनकी हां में हां मिलाने के लिए अपनी नीयत के साथ धोखाधड़ी मत कीजिए।
आपको बता दें साल 2017 का सिविल सर्विस डे, 11वां सिविल सर्विस डे है। जिसकी आज शुरूआत हुई है और 21 अप्रैल को ये खत्म होगा। इन दो दिनों के दौरान देश के अलग-अलग कोने से सिविल सर्वेंट पहुंचते हैं।