फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSEU: डिप्लोमा से लेकर बीटेक तक के छात्रों पर कंपनियों की नजर, डीएसईयू में मिल रहे जॉब ऑफर

Thu, 09 Apr 2026 12:11 PM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो

सार

DSEU Diploma Students: डिप्लोमा से लेकर बीटेक तक के छात्रों की मांग तेजी से बढ़ रही है। डीएसईयू में पढ़ने वाले डिप्लोमा छात्रों को कंपनियों की ओर से लगातार नौकरी के ऑफर मिल रहे हैं, जिससे रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं।
विज्ञापन
DSEU - फोटो : https://dseu.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DSEU BTech Students: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत प्लेसमेंट सीजन काफी उत्साहजनक साबित हो रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोसों में अध्ययनरत छात्रों को 5 लाख से 8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज तक के आकर्षक ऑफर मिले हैं।

विज्ञापन

 
डिप्लोमा छात्रों के लिए आठ लाख का पैकेज अब तक का उच्चतम पैकेज है। वहीं, गोदरेज कंपनी ने बीटेक मैकेनिकल के तीन छात्रों को दस लाख से अधिक के पैकेज पर चयन किया है। चयनित छात्र परीक्षाएं संपन्न होने के बाद जून-जुलाई में कंपनियों में जॉइनिंग करेंगे। 

कैंपस प्लेसमेंट में कंपनियों की बढ़ती भागीदारी

डीएसईयू प्रशासन के अनुसार इस साल कई प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा ले रही हैं, जिससे छात्रों के लिए अवसरों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। तकनीकी और स्किल आधारित कोसों की मांग को देखते हुए कंपनियां कुशल युवाओं को प्राथमिकता दे रही हैं।

यही कारण है कि डिप्लोमा स्तर के छात्रों को भी उच्च पैकेज ऑफर प्राप्त हुए हैं। थॉट्स वर्क कंपनी ने कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा के आठ छात्रों को 8 लाख का पैकेज ऑफर किया है। यह डिप्लोमा के छात्रों का अब तक का सर्वोत्तम पैकेज है।

विज्ञापन


इस कंपनी ने बीते साल केवल दो छात्रों का चयन किया था। वहीं मारुति सुजुकी कंपनी ने डिप्लोमा मैकेनिकल, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल व डिप्लोमा सिविल स्तर पर 147 छात्रों का चयन 5 लाख के वार्षिक पैकेज पर किया है। जबकि बीते साल के प्लेसमेंट सीजन में कंपनी ने 117 छात्रों का चयन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें