फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2017: IIM लखनऊ जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन, इन बातों पर दें ध्यान

Sat, 29 Jul 2017 05:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
CAT 2017 के लिए IIM  लखनऊ आज नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसके बाद कैट की परीक्षा नवंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित हो सकती है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 2 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। कैट देश में सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। नोटिफिकेशन आधिकारिक साइट iimcat.ac.in पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

 
इस साल आईआईएम लखनऊ पीजीपी प्रवेश चेयर प्रोफेसर नीरज द्विवेदी कैट परीक्षा के लिए संयोजक होंगे। सात साल बाद आईआईएम लखनऊ को कैट परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि इस बार आईआईएम, परीक्षा के पैटर्न, परीक्षण शहर, तारीख और आवेदन प्रक्रिया में कुछ बदलाव करेगा।

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को निम्न बातें जानना जरुरी है।
 
1. आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत और आवेदन करने की आखिरी तारीख ध्यान से देख लें।
2. आवेदन करने के लिए कहां, कैसै और कब तक करना है।  
3. आवेदन शुल्क पर नजर रखे, ये बढ़ाया जा सकता है।
4. आईआईएम लखनऊ छोटे शहरों से छात्रों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सूची में कुछ और परीक्षा वाले शहरों को जोड़ सकता है।
5- आधिकारिक सूचना में कैट 2017 के लिए पात्रता आवश्यकताओं और प्रवेश प्रक्रिया के दौरान आईआईएम द्वारा जारी आरक्षण नीति को भी स्पष्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा की रिजर्वेशन पॉलिसी के बारे में जानना बेहद जरुरी है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें