कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। AICTE द्वारा आयोजित की जाने वाली इस नेशनल एंट्रेस टेस्ट के रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स AICTE की ऑफिशियल वेबसाइट aicte-cmat.in पर देख सकते हैं। AICTE ने 20 जनवरी 2018 को इस परीक्षा का आयोजन किया था।
इस परीक्षा का मकसद देशभर में चल रहे मैनेजमेंट प्रोग्राम्स के लिए सीट्स में परीक्षार्थियों की सीधी भर्ती होती है। राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में छात्रों को क्वांटिटिव टेक्निक, डाटा इंटरप्रिटिशन, लॉजिकल रीजनिंग, भाषा और सामान्य ज्ञान की कसौटियों पर खरा उतरना होता है। ऑनलाइन होने वाले इस एग्जाम में हर गलत सवाल पर निगेटिव मार्किंग भी होती है।