CLAT Third Merit List: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLU) के संघ ने आज, 5 फरवरी 2026 को CLAT 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जो छात्र CLAT काउंसलिंग में शामिल हुए थे, वे अब काउंसलिंग के तीसरे राउंड का रिजल्ट देख सकते हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन छात्रों के नाम शामिल हैं जिन्हें तीसरे चरण में एनएलयू में सीट मिली है।
क्लैट 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को हुई थी। जिन उम्मीदवारों का नाम क्लैट 2026 की रैंक लिस्ट में आया है, उन्हें तय समय से पहले अपनी सीट को लेकर फैसला करना होगा। ऐसे उम्मीदवार फ्रीज, फ्लोट या एग्जिट का विकल्प चुन सकते हैं। क्लैट 2026 के तीसरे चरण में प्रवेश की अंतिम तारीख 12 फरवरी 2026, दोपहर 1 बजे तक है।
देखें महत्वपूर्ण तिथियां
| प्रक्रिया |
तारीख |
अवधि |
| चौथी सीट आवंटन सूची (चौथा राउंड) |
2 मई 2026 |
सुबह 10 बजे |
| सीट कन्फर्मेशन और एडमिशन (चौथा राउंड - फ्रीज/फ्लोट) |
2 से 8 मई 2026 |
- |
| पाँचवीं और अंतिम सीट आवंटन सूची |
15 मई 2026 |
- |
| सीट कन्फर्मेशन और एडमिशन फीस (पांचवां राउंड) |
15 से 20 मई 2026 |
- |
| विश्वविद्यालय की फीस जमा करने की अंतिम तारीख (फ्लोट - राउंड 4-5) |
30 मई 2026 |
शाम 5 बजे तक |